scriptबोलीविया में गहराया सियासी संकट, पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस के समर्थकों पर गोलीबारी में 5 की मौत | Political crisis in Bolivia, 5 killed in firing on supporters of former President Morales | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

बोलीविया में गहराया सियासी संकट, पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस के समर्थकों पर गोलीबारी में 5 की मौत

बोलीविया में पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के इस्तीफे के बाद समर्थकों का प्रदर्शन
इवो मोरालेस ने इस्तीफे के बाद मेक्सिको में शरण ली है

Nov 16, 2019 / 06:38 pm

Anil Kumar

bolivia.jpg

सकाबा। दक्षिण अमरीकी देश बोलीविया (Bolivia) में पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस (Former President Evo Morales) के इस्तीफे के बाद राजनीति संकट गहरा गया है। दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालोस के इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों ने विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इस बीच मोरालेस के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिल रहा है। हिंसक झड़प के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की जिसके बाद से मामला और भी बिगड़ गया है।

Video: बोलीविया के राष्ट्रपति मोरालेस के समर्थकों ने निकाली रैली, पुलिस ने रोका

गोलीबारी की इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी की इस घटना के कारण मोरालेस के इस्तीफे के बाद देश में स्थिरता बहाल करने के अंतरिम सरकार के प्रयासों को मुश्किल में डाल दिया है।

इवो मोरालेस ने मेक्सिको में ली है शरण

आपको बता दें कि बोलीविया में जारी सियासी संकट के बीच पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने मेक्सिको में शरण ली है। सबाका में मेक्सिको हॉस्पिटल के निदेशक गुआदालबेर्टो लारा ने जानाकारी साझा करते हुए बताया कि कोचाबम्बा शहर के निकट सकाबा में हताहत होने वाले अधिकतर लोगों को गोलियां लगी हैं।

मालूम हो कि देश में बढ़ते राजनीतिक व सैन्य दबाव के बाद मोरालेस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब मोरालेस के समर्थक उन्हें देश में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल राजनीतिक संकट से गुजर रहे बोलीविया की कमान इस वक्त सांसद जीनिन अनेज के हाथ में है।

मोरालेस ने मौजूदा सरकार को बताया तानाशाह

देश में भड़की हिंसा को लेकर मोरालेस ने एक ट्वीट करते हुए इसे नरसंहार करार दिया है। मोरालेस पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगने के बाद देश में हिंसा भड़की और उन्हें दूसरे देश जाकर शरण लेना पड़ा।

मोरालेस ने अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज के नेतृत्व वाली सरकार को तनाशाह बताते हुए कहा कि अब वे सकाबा में हमारे भाइयों की हत्या कर रहे हैं। इधर जीनिन अनेज ने मोरालेस को समर्थन देने के लिए मेक्सिको सरकार की आलोचना की है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / बोलीविया में गहराया सियासी संकट, पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस के समर्थकों पर गोलीबारी में 5 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो