हिलने लगीं इमारतें
रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं, जिसके बाद लोग दहशत में घरों के बाहर निकल आए। हालांकि, किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है, लेकिन 6.4 की तीव्रता का भूकंप आने से हड़कंप मच गया। बता दें कि 6 तीव्रता से ऊपर का भूकंप खतरनाक श्रेणी में आता है। मंगलवार को ही मेक्सिकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। जिसके चलते 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग घायल हो गए। इसके अलावा सैकड़ों इमारतों को भी नुकसान हुआ है।