scriptएक हाथ से दिया नकली सोना, दूसरे से ऐंठे 3.40 लाख, कर्मचारी सकते में | gold loan company fraud case into 3.40 lakh in jaipur | Patrika News

एक हाथ से दिया नकली सोना, दूसरे से ऐंठे 3.40 लाख, कर्मचारी सकते में

locationनई दिल्लीPublished: Aug 24, 2016 04:37:00 pm

Submitted by:

vijay ram

नकली सोना देकर फाइनंस कपनी को लगाई 3.40 लाख की चपत

शहर में टटलू काटने वाले और फर्जी मोल-भाव करने वाले घर करते जा रहे हैं। लोग जरा से सावधान न हों तो ऐसा धंधा करने वाले मिनटों में चपत लगा देते हैं।


आदर्श नगर थाना क्षेत्र में नकली सोना देकर एक फाइनेंस कपंनी को चपत लगाने का मामला सामने आया है। कंपनी के गोल्डलोन कर्मचारी को एक सिरफरे ने नकली सोना देकर 3.40 लाख रुपए हड़प लिए। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई हबीब खान ने बताया कि संजय बागडा निवासी, श्री जी नगर दुर्गापुरा, जवाहर सर्किल ने केस दर्ज करवाया है। पीडि़त राजापार्क इलाके में मणिपुरम गोल्डलोन का कर्मचारी है।


बीते दिनों सत्यनारायण नामक एक अभियुक्त ने नकली सोना देकर 3.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। जिसके बाद पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। पीडि़त के मुताबिक, उसे पहली बार किसी ने ऐसी चपत लगाई, वह शॉक्ड है। जबकि सौदा हाथों-हाथ हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो