scriptबोलीविया के दौरे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, आतंकवाद और UNSC में सुधार पर आपसी सहयोग का संकल्प | President Ram Nath Kovind on Bolivia visit | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

बोलीविया के दौरे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, आतंकवाद और UNSC में सुधार पर आपसी सहयोग का संकल्प

तीन देशों के दौरे पर हैं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
यात्रा के दूसरे चरण में बोलीविया पहुंचे भारतीय राष्ट्रपति
बोलीविया के बाद चिली जायेंगे राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्लीMar 30, 2019 / 02:42 pm

Siddharth Priyadarshi

President Ram Nath Kovind with Bolivian President

सुक्रे। बोलीविया के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है। भारत और बोलीविया ने 8 एमओयू / समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच संस्कृति में सहयोग, राजनयिकों के लिए वीजा छूट, भूविज्ञान और खनिज संसाधनों, अंतरिक्ष, पारंपरिक चिकित्सा, आईटी, रेलवे परियोजनाओं में तकनीकी जानकारी के आदान-प्रदान सहित कई अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी।

बोलीविया के दौरे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार शाम बोलीविया के दौरे पर पहुंचे। सुक्रे में राष्ट्रपति ने बोलिविया के राष्ट्रपति ईवो मोरालेस के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की बोलीविया यात्रा पर से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय हित के मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विशेष बातचीत हुई।

https://twitter.com/ANI/status/1111772502940938240?ref_src=twsrc%5Etfw
आतंकवाद और UNSC मुद्दे पर मिला साथ

पूर्वी मामलों की विदेश सचिव विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि बोलीविया के राष्ट्रपति ने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की और सीमा पार आतंकवाद को बड़ा खतरा बताया। इस बात पर जोर दिया गया कि आतंकवाद अपने सभी रूपों में मानवता के लिए बेहद नुकसानदायक है। बोलिविया और भारत ने आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन को जल्द अंतिम रूप देने का संकल्प किया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच इस बात की स्वीकार्यता थी कि UNSC की वर्तमान सदस्यता 21 वीं सदी की वास्तविकताओं से मेल नहीं खाती है। राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने UNSC का सदस्य बनने के लिए भारत के दावे का भी समर्थन किया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Miscellenous World / बोलीविया के दौरे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, आतंकवाद और UNSC में सुधार पर आपसी सहयोग का संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो