scriptप्रिंस हैरी और पत्नी मेगन ने मीडिया पर बड़ा हमला बोला, चार समाचारपत्रों को काली सूची में डाला | Prince harry and meghan markle had blacklisted four newspaper | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन ने मीडिया पर बड़ा हमला बोला, चार समाचारपत्रों को काली सूची में डाला

Highlights

द सन, डेली मेल, मिरर और एक्सप्रेस को लिखे पत्र में दंपति ने जताई आपत्ति।
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगल मर्कल मीडिया में छपी गलत रिपोर्ट से आहत हैं।

नई दिल्लीApr 20, 2020 / 01:11 pm

Mohit Saxena

Prince harry

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल।

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल (Prince harry and meghan) ने ब्रिटेन के चार समाचारपत्रों को रविवार को काली सूची में डाल दिया है। दोनों का आरोप है कि इन्होंने ‘अतार्किक, झूठी और आक्रामक’ खबरें प्रकाशित कीं।
पेरिस: पानी में पाया गया कोरोना वायरस, नमूनों में चौंकाने वाला सच सामने आया

द सन, डेली मेल, मिरर और एक्सप्रेस को लिखे पत्र में दंपति ने कहा कि इन समाचार पत्रों के साथ वह किसी तरह का संबंध और जुड़ाव नहीं रखा जाएगा। फाइनेंशियल टाइम्स के संवाददाता मार्क डी स्टेफानो ने ट्विटर पर इस पत्र को साझा किया है। इसमें कहा गया है कि यह नीती आलोचना से भागने के लिए नहीं है।
ऐसा माना जा रहा है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगल मर्कल मीडिया में छपी गलत रिपोर्ट को लेकर काफी आहत हैं। उन्होंने हाल ही में शाही परिवार को छोड़कर अलग रहने का फैसला किया था। इसके बाद शाही परिवार और प्रिंस के बीच तल्खी को लेकर कई खबरों को मीडिया में चला गया। दंपति का कहना है कि यह सार्वजनिक तौर पर बातचीत बंद कराने या सही रिपोर्ट को दबाने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तेमाल उनके फायदे और खबरों को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने के लिए नहीं होने देना चाहते हैं। हालांकि प्रिंस के इस पत्र को मीडिया के बड़े हिस्से पर अप्रत्याशित हमला बताया है।

Home / world / Miscellenous World / प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन ने मीडिया पर बड़ा हमला बोला, चार समाचारपत्रों को काली सूची में डाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो