ब्रिटिश शाही परिवार में नहीं होगी प्रिंस हैरी की वापसी, अभिनेत्री मेगन से किया था विवाह
- क्वीन एलिजाबेथ ने मानद सैन्य अधिकार और शाही संरक्षण छीना ।
- प्रिंस हैरी ने अभिनेत्री मेगन से किया था विवाह ।
- हैरी व मेगन के पास बचे हुए मानद सैन्य अधिकार और उन्हें प्राप्त शाही संरक्षण भी वापस लेने की घोषणा की।

लंदन । ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की वापसी नहीं होगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शुक्रवार को हैरी व मेगन के पास बचे हुए मानद सैन्य अधिकार और उन्हें प्राप्त शाही संरक्षण भी वापस लेने की घोषणा की।
शाही तौर-तरीकों से ऊब गए थे हैरी-
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शाही तौर-तरीके से इतने ऊब गए कि उन्होंने रॉयल फैमिली को ही त्याग दिया। रॉयल फैमिली से मिलने वाली सारी पदवियां छोड़ दीं। फिर अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ रहने कनाडा चले गए। कोरोना के दौरान वे कनाडा के वैंकूवर से अमरीका के कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए।
हम सेवा करते हुए जी सकते हैं जीवन -
प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन ने मई, 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। हैरी व उनकी पत्नी मेगन मर्केल अब दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। महारानी के बयान के बाद हैरी व मेगन ने जवाब देते हुए कहा- हम सेवा करते हुए जीवन जी सकते हैं, सेवा विश्व व्यापी है।
सार्वजनिक सेवा नहीं कर सकेंगे: एलिजाबेथ -
महारानी ने कहा, शाही परिवार से दूर होने से प्रिंस हैरी का सार्वजनिक सेवा के लिए उपलब्ध होना संभव नहीं है। हैरी के निर्णय से वह स्तब्ध हैं, पर उनका कनाडा में नया जीवन शुरू करने का मतलब है कि वे शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उम्मीदों के अनुसार ब्रिटेन में सार्वजनिक सेवा नहीं कर सकेंगे। एलिजाबेथ द्वारा जारी बयान में कहा है कि वह प्रिंस हैरी की सैन्य भूमिका व संरक्षण खत्म करते हुए उन्हें शाही परिवार के अन्य कामकाजी सदस्यों को सौंप रही हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi