scriptOMG: आपने कभी नहीं देखा होगा अजगर को इस तरह से शिकार करते हुए, देखें वीडियो | Python caught the bat on tree and swallow video viral on social media | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

OMG: आपने कभी नहीं देखा होगा अजगर को इस तरह से शिकार करते हुए, देखें वीडियो

इस वीडियो को देखकर पहले तो कोई भी डर जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक अजगर अपने पूंछ के सहारे पेड़ पर लटका हुआ है।

नई दिल्लीNov 10, 2017 / 06:43 pm

Rajkumar

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अगर कोई वीडियो एक बार पसंद की जाने लगी तो समझो वो देखते ही देखते कुछ घंटों में वायरल हो जाती है। इसी क्रम में हम अक्सर ही इंटरनेट पर जानवरों के बीच होने वाली लड़ाईयों की वीडियो और तस्वीरों को देखते हैं। जो एक अजूबे की तरह होती है। इसी तरह अजगर और चमगादड़ के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो को देखकर पहले तो कोई भी डर जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक अजगर अपने पूंछ के सहारे पेड़ पर लटका हुआ है। मगर उसने एक बड़े से चमगादड़ को मुंह में दबाए हुए है। वह उसे निगलने की कोशिश कर रहा है। मगर उल्टा लटके होने और साइज में बड़ा होने के कारण उसे चमगादड़ को निगलने में समस्या आ रही है। इसके बाद भी वह चमगादड़ को चारों ओर लिपटकर मारने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

फेसबुक पर इस शख्स ने किया वीडियो शेयर

इस वीडियो को फेसबुक पर Redland’s Snake Catcher ने शेयर किया है। इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखा गया है कि चमगादड़ को खाने की कोशिश में यह अजगर सफल नहीं हो सका और आखिरकार हार मान लिया। एक बेवसाइट के मुताबिक यह घटना ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर की है। वहीं इस वीडियो को टोनी मॉरीसन ने बनाकर अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। अजगर तकरीबन आधे घंटे तक इस चमगादड़ को निगलने की कोशिश करता रहा। लेकिन, जब उस निगल नहीं पाया तो अजगर ने उसे आधे घंटे बाद नीचे फेंक दिया।

70 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

वैसे अजगर और चमगादड़ के शिकार की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस वीडियो को फेसबुक पर तकरीबन 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसकी शेयरिंग भी 300 के करीब है।

Home / world / Miscellenous World / OMG: आपने कभी नहीं देखा होगा अजगर को इस तरह से शिकार करते हुए, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो