scriptपाकिस्तान से सीधे भारत पहुंचने की बजाय, प्रिंस अपने देश से भरेंगे उड़ान | Reaching India directly from Pakistan, Prince fly from his country | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

पाकिस्तान से सीधे भारत पहुंचने की बजाय, प्रिंस अपने देश से भरेंगे उड़ान

विशेषज्ञों का अनुमान था कि वह पाकिस्तान से ही भारत के दौरे पर पहुंच सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया

नई दिल्लीFeb 19, 2019 / 12:02 pm

Mohit Saxena

salman

पाकिस्तान से सीधे भारत पहुंचने की बजाय, प्रिंस अपने देश से भरेंगे उड़ान

नई दिल्ली। पाकिस्तान की अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा के समापन के बाद, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार रात भारत की यात्रा से पहले सोमवार को रियाद लौट आए। इसे भारत की प्रति सम्मान की नजर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि प्रिंस दो दिन पहले ही पाकिस्तान की यात्रा पर थे। विशेषज्ञों का अनुमान था कि वह पाकिस्तान से ही भारत के दौरे पर पहुंच सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह पहले अपने देश पहुंचे और अगले दिन भारत के लिए रवाना हुए। इससे साबित होता है कि उनके लिए भारत कितना अहम है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

भारत के साथ उसके लंबे व्यापारिक संबंध रहे

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव है। पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। ऐसे में भारत के सम्मान को लेकर प्रिंस ने यह कदम उठाया है। पुलिवामा में बीते गुरुवार को आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। बताया जा रहा है कि इसे लेकर प्रिंस भी भारत के पक्ष में हैं। दरअसल सऊदी अरब भारत का समर्थन करता रहा है। इसका कारण यह हैं कि भारत के साथ उसके लंबे व्यापारिक संबंध रहे हैं। तेल अलावा वह कई मामलों में भारत के साथ खड़ा रहा है। 2017-18 के दौरान सऊदी-भारत द्विपक्षीय व्यापार $ 27.48 बिलियन का था, जिससे सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया। भारत की क्रूड आवश्यकताओं का लगभग 20% सऊदी योगदान देता है। लगभग 2.7 मिलियन मजबूत और जीवंत भारतीय समुदाय सऊदी अरब में सबसे बड़ा प्रवासी समूह बनाता है। सऊदी अरब हर साल 175,000 से अधिक भारतीयों को हज यात्रा की सुविधा देता है।

Home / world / Miscellenous World / पाकिस्तान से सीधे भारत पहुंचने की बजाय, प्रिंस अपने देश से भरेंगे उड़ान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो