scriptरूस: दुनिया का पहला हाइपरसोनिक मिसाइल सेना में शामिल, आवाज की गति से 27 गुना अधिक है रफ्तार | Russia deploys Avangard hypersonic missile system, ‘can travel 27 times faster than the speed of sound’ | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस: दुनिया का पहला हाइपरसोनिक मिसाइल सेना में शामिल, आवाज की गति से 27 गुना अधिक है रफ्तार

Avangard Hypersonic Missiles को 27 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार 10 बजे सेना में शामिल किया गया
फिलहाल इस बात को गुप्त रखा गया है कि इस मिसाइल को कहां तैनात किया जाएगा

नई दिल्लीDec 28, 2019 / 08:46 pm

Anil Kumar

avangard hypersonic missiles

मॉस्को। सैन्य ताकत को मजबूत बनाने के लिए लगातार हर देश अत्याधुनिक तकनीक से लैस हथियारों को सेना में शामिल करती हैं। अब इसी कड़ी में रूस ने भी अब तक सबसे अत्याधुनिक हथियार को सेना में शामिल कर दुनिया के सामने एक चुनौती पेश कर दी है।

दरअसल, रूस ने अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल ( Hypersonic missile ) को अपनी सेना में शामिल किया है। यह मिसाइल आवाज की गति से 27 गुना ज्यादा तेज गति से उड़ान भरने में सक्षम है।

रूस ने किया नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली का परीक्षण, पुतिन ने कहा- देश को दिया नए साल का गिफ्ट

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Russian President Vladimir Putin ) ने ऐलान करते हुए बताया कि अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल परमाणु क्षमताओं से लैस है। यह आवाज की गति से औसत 27 गुना तेजी से उड़ सकती है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस मिसाइल की तेजी की वजह से कोई भी सिस्टम इससे बच नहीं सकता है।

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि 27 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार 10 बजे मिसाइल को सेना में शामिल किया गया। हालांकि फिलहाल इस बात को गुप्त रखा गया है कि मिसाइल को कहां तैनात किया जाएगा। लेकिन कुछ जानकारों का मानना है कि इसे यूराल के पहाड़ी इलाके में तैनात किया जाएगा।

हाइपरसोनिक मिसाइल की क्या है खासियत?

आपको बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल की गति काफी तेत होती है। इसकी गति अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह आवाज की गति से 27 गुना अधिक तेजी से उड़ान भर सकती है। यानी की हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की रफ्तार (1235 किमी प्रतिघंटा) से 27 गुना अधिक (33340 किमी/घंटा) तेजी से उड़ान भर सकती है।

हाइपरसोनिक मिसाइल क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल दोनों के फीचर्स से लेस होती हैं। यह मिसाइल लॉन्च के बाद पृथ्वी की कक्षा से बाहर चली जाती है। इसके बाद यह जमान या हवा में मौजूद टारगेट को अपना निशाना बनाती है।

चीन ने दुनिया को दिखाई ताकत, एक साथ तीन हाइपरसोनिक मिसाइलों का किया परीक्षण

एक बार लॉंच होने के बाद इस मिसाइल को रोक पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इनकी तेज गति के कारण रडार भी इसे नहीं पकड़ सकती है। इसलिए यह किसी भी टारगेट को आसानी से हिट कर सकता है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World news in hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / रूस: दुनिया का पहला हाइपरसोनिक मिसाइल सेना में शामिल, आवाज की गति से 27 गुना अधिक है रफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो