scriptरूस में झील के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, आठ लोग लापता, बचाव दल खोजबीन में जुटा | Russia: Helicopter with tourists crashes in Kamchatka Peninsula | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस में झील के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, आठ लोग लापता, बचाव दल खोजबीन में जुटा

प्रशासन के अनुसार कार्यकर्ता कुरील झील (Kuril Lake) में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

नई दिल्लीAug 13, 2021 / 12:19 am

Mohit Saxena

helicopter

मास्को। रूस (Russia) में पर्यटकों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर (Helicopter) गुरुवार को देश के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) पर एक ज्वालामुखी के निकट झील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव दल इसमें सवार आठ लोगों की झील में तलाश कर रहे हैं। वहीं कम से कम आठ अन्य लोगों को बचा लिया गया है। प्रशासन के अनुसार कार्यकर्ता कुरील झील (Kuril Lake) में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह झील ज्वालामुखी फटने के बाद सामने आई है।

ये भी पढ़ें: कोरोना टीके के बजाय नाक से दी जाने वाली वैक्सीन ज्यादा असरदार, विशेषज्ञों का दावा

13 यात्री ओर चालक दल के तीन सदस्य थे सवार

रिपोर्ट अनुसार, रूस के आपात मामलों से संबंधित मंत्रालय ने बताया कि ‘एमआई-8’ हेलीकॉप्टर में 13 यात्री ओर चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। इनमें से आठ लोगों को बचाया जा सका। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि हादसे के समय हेलीकॉप्टर में 14 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। दो पायलट सहित नौ लोग बचाए गए हैं। वहीं अन्य लोग लापता हैं। इनके मारे जाने की आशंका है। क्षेत्रीय अभियोजक उड़ान सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन की जांच कर रहे हैं।

हेलीकॉप्टर अच्छी स्थिति में था

हेलिकॉप्टर में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बारे में सही जानकारी नहीं है। रिपोर्ट में पर्यटकों की राष्ट्रीयता की जानकारी भी नहीं दी गई है। 37 साल पहले सोवियत काल (Soviet era) के दौरान निर्मित हेलीकॉप्टर स्थानीय निजी वाहक वाइटाज-एयरो (Vityaz-Aero) द्वारा संचालित करा जा रहा था। इसके निदेशक ने कहा कि हाल में इसका रखरखाव करा गया था। यह अच्छी स्थिति में था। एमआई-8 दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। इसे 1960 के दशक में डिजाइन करा गया था। यह रूस,पूर्व सोवियत देशों और कई अन्य देशों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

 

Home / world / Miscellenous World / रूस में झील के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, आठ लोग लापता, बचाव दल खोजबीन में जुटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो