scriptसऊदी में स्पेन के डांसर पर हमले के आरोपी को फांसी, आतंकवाद की धारा के तहत केस चलाया | Saudi Arabia Executes Al-Qaeda Linked Attacker | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

सऊदी में स्पेन के डांसर पर हमले के आरोपी को फांसी, आतंकवाद की धारा के तहत केस चलाया

Highlights

33 साल के एक शख्स ने बीते साल 11 नवंबर को थियेटर ग्रुप पर हमला किया था।
हमलावर ने एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के विरोध में सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया था।

नई दिल्लीApr 19, 2020 / 10:43 am

Mohit Saxena

saudi Arabia
रियाद। सऊदी अरब में बीते साल एक समारोह में तीन डांसरों पर चाकू से हमला करने वाले हमलावर को गुरुवार को फांसी दे दी गई। रूढ़िवादी समाज वाला सऊदी अब आधुनिकीकरण को अपना रहा है। हाल ही उसने मनोरंजन के लिए एक आयोजन किया था। यहां पर एंटरटेनमेंट अथॉरिटी की स्थापना की गई है। बीते साल इस अथॉरिटी ने समारोह का आयोजन किया था। इसी दौरान थियेटर ग्रुप के सदस्यों पर हमला हुआ।
थियेटर ग्रुप पर हमला किया था

चाकू से मारने वाले शख्स का आतंकी संगठन अलकायदा से संबंध था। 33 साल के एक शख्स ने बीते साल 11 नवंबर को रियाद के किंग अब्दुल्ला पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थियेटर ग्रुप पर अटैक किया था। वह स्टेज पर चढ़ा और चाकुओं से हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष अदालत ने हमलावर के खिलाफ आतंकवाद की धारा के तहत केस चलाया।
सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया था

दरअसल, देश में हाल ही में एंटरटेनमेंट अथॉरिटी स्थापित की गई है। सऊदी ने मनोरंजन जगत पर लंबे समय के प्रतिबंध को हटा दिया है। हमलावर ने एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के विरोध में सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया था। उसके बाद ही उसने हमले की योजना बनाई थी। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विजन 2030 के तहत आधुनिक सुधार के कार्यक्रम का वादा किया था। यहां दशकों से सिनेमा और कॉन्सर्ट जैसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगा हुआ था जिसे हटा दिया गया है।

Home / world / Miscellenous World / सऊदी में स्पेन के डांसर पर हमले के आरोपी को फांसी, आतंकवाद की धारा के तहत केस चलाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो