scriptघर से भागी सऊदी महिला को आस्ट्रेलिया में शरण की पेशकश, थाई अधिकारी ने दी जानकारी | saudi women who fled has now offer from australia and canada for shelter | Patrika News

घर से भागी सऊदी महिला को आस्ट्रेलिया में शरण की पेशकश, थाई अधिकारी ने दी जानकारी

Published: Jan 11, 2019 07:08:06 pm

Submitted by:

Shweta Singh

थाई आव्रजन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

saudi women who fled has now offer from australia and canada for shelter

घर से भागी सऊदी महिला को आस्ट्रेलिया में शरण की पेशकश, थाई अधिकारी ने दी जानकारी

बैंकॉक। परिवार की प्रताड़ना से बचने के लिए थाईलैंड भाग कर आई 18 वर्षीय सऊदी महिला की कहानी में नया ट्विस्ट आया है। जानकारी के मुताबिक अब उसे ऑस्ट्रेलिया में शरण देने की पेशकश की गई है। थाई आव्रजन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

कनाडा ने भी शरण देने का दिया प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आव्रजन पुलिस प्रमुख सुराचेत हाकपर्न ने बताया, ‘हां, ऑस्ट्रेलिया ने उसे शरण दी है, लेकिन हम यह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि वास्तव में वह कहां जा रही है।’ हाकपर्न ने कहा कि कनाडा ने भी रहाफ मोहम्मद अल-कुनून को शरण की पेशकश की है। वे उसके फैसले का इंतजार कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने बुधवार को कूनुन के संरक्षण अनुरोध को आस्ट्रेलिया को दिया था, हालांकि अब से पहले इसकी पुष्टि नहीं की गई थी कि कनाडा भी उसके मामले पर विचार कर रहा था।

जल्द छोड़ेंगी थाईलैंडः अधिकारी

हाकपर्न ने कहा कि बैंकॉक में एक अज्ञात स्थान पर रह रही कुनून अंतिम फैसला होते ही जल्द से जल्द थाईलैंड छोड़ देगी। उन्होंने मीडिया को बताया कि हम उसे आवश्यक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई गृह विभाग ने इस मामले पर प्रगति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि कुनून ने अपने परिवार से बचने के लिए कुवैत से थाईलैंड के लिए उड़ान भरी थी। उसका कहना था कि उसे डर है कि वे उसे मार देंगे क्योंकि उसने इस्लाम त्याग दिया है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान लेना चाहती थी, लेकिन थाई आव्रजन अधिकारियों द्वारा उसे मध्य पूर्व वापस भेजने का प्रयास करने पर उसने खुद को बैंकॉक हवाईअड्डे के एक होटल के कमरे में खुद को बंद कर लिया था।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो