scriptदुनिया को अलविदा कह गये हॉकिंग, जानिये उनकी जिन्दगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से… | Saying goodbye to the world, Hawking, know some interesting tales | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनिया को अलविदा कह गये हॉकिंग, जानिये उनकी जिन्दगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से…

स्टीफन हॉकिंग हमेशा व्हील चेयर पर रहते थे। उनका व्हील चेयर कम्प्यूटर और तमाम तरह के इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के माध्यम से संचालित होता था।

नई दिल्लीMar 14, 2018 / 05:16 pm

Mazkoor

नई दिल्ली। दुनिया की उत्पत्ति के सिद्धांत अर्थात बीग बैंग की थियोरी को देने वाले महान भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन हो गया। स्टीफन हॉकिंग ने अपने जीवन काल में कई महान उपल्बधियों को हासिल किया। आइए जानते हैं स्टीफन हॉकिंग से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…..

1. 21 साल की उम्र में एम्योट्रोफिक लेटेरल स्क्लेरेशिस (एएलएस) नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित हॉकिंग को डॉक्टरों ने बताया था कि वह दो साल से ज्यादा जिन्दा नहीं रह पाएंगे लेकिन स्टीफन ने मौत को मात देकर अपनी रिसर्च का जारी रखा।
2. स्टीफन हॉकिंग हमेशा व्हील चेयर पर रहते थे। उनका व्हील चेयर कम्प्यूटर और तमाम तरह के इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के माध्यम से संचालित होता था। इन्हीं के माध्यम से वे सभी लोगों से संपर्क स्थापित करते थे।
3. 1974 में स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को अपनी सबसे महत्वपूर्ण खोज ब्लैक हॉल थियोरी के बारे में बताया। इस थियोरी के माध्यम से उन्होंने स्वर्ग की परिकल्पना को नकारते हुए दुनिया को बताने का प्रयास किया कि ब्रह्मांड का निर्माण कैसे हुआ है।
4. स्टीफन हॉकिंग ने जब अपनी पीएचडी शोध पत्र को सार्वजनिक किया था तब महज कुछ ही दिनों में विश्वभर के करीब 20 लाख लोगों ने इंटरनेट पर देखा था। इस शोधपत्र को 1966 में जारी किया गया था।
5. साल 1998 में स्टीफन की किताब ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ प्रकाशित हुआ था। इसमें ब्लैक ***** और बिग बैंग थियोरी के बारे में सरलता पूर्वक बताया है। हालांकि इस किताब के प्रकाशन के बाद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। क्योंकि इसके माध्यम से उन्होंने ईश्वर के होने के अस्तित्व पर सवाल उठाया था।

6. 1965 में हॉकिंग ने स्पैनिश भाषा की छात्रा जेन विल्ड से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हुए लेकिन 1995 में तलाक भी हो गया। इसके बाद हॉकिंग ने दूसरी शादी की। कुछ दिनों पहले जब एक इंटरव्यू में उनसे पूर्ण रहस्य के बारे में पूछा गया तो जवाब दिया कि महिलाएं अभी भी पूर्ण रहस्य ही हैं।
7. साल 2014 में रिलीज फिल्म ‘द थियोरी ऑफ एवरीथिंग’ में स्टीफन की असल जिंदगी को पर्दे पर दर्शाया गया है। उनके जन्म, पढ़ाई, कॉलेज के दिनों से लेकर मशहूर होने तक की कहानी को फिल्म ने बड़े पर्दे पर दिखाया है। यह फिल्म जेन की किताब ‘ट्रैवलिंग टू इनफिनिटी- माय लाइफ विद स्टीफन’ पर आधारित थी।
8. स्टीफन और उनकी नई नर्स ऐलेन के बीच नज़दीकियां बढ़ने के लगी और जब जेन ने जब स्टीफन को तलाक दे दिया तब स्टीफन ने एलेन से शादी कर ली। हालांकि दस साल बाद स्टीफन का ऐलेन से भी तलाक हो गया।

Home / world / Miscellenous World / दुनिया को अलविदा कह गये हॉकिंग, जानिये उनकी जिन्दगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो