scriptमुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में शराब न मिलने पर क्रू के साथ की अभद्रता, छह माह की सजा | Six months sentence on cruelty with Mumbai flight crue members | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में शराब न मिलने पर क्रू के साथ की अभद्रता, छह माह की सजा

शराब न परोसने पर आयरलैंड की वकील ने किया दुर्व्यवहार
दुर्व्यवहार करते कैमरे पर पकड़ा गया सच
सिमोन बर्न्स को दोषी करार दिया

Apr 06, 2019 / 02:00 pm

Mohit Saxena

air india

मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में क्रू के साथ अभद्रता पर छह माह की सजा

लंदन। मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में एयर इंडिया क्रू के साथ गाली-गलौज करने वाली महिला वकील को छह माह जेल की सजा दी गई है। फ्लाइट में शराब न परोसने पर आयरलैंड की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील को क्रू के साथ दुर्व्यवहार करते कैमरे पर पकड़ा गया था। अब ब्रिटेन की एक कोर्ट ने महिला को छह माह के लिए जेल भेज दिया गया है।
एयरक्राफ्ट में नशे में धुत होना डरावना है

गुरुवार को लंदन में आइजलवर्थ क्राउन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सिमोन बर्न्स को दोषी करार दिया। इस सुनवाई के दौरान पता चला कि बीते साल नवंबर में भी महिला वकील की एक फ्लाइट अटेंडेंट के साथ तीखी कहासुनी हुई थी। जज निकोलस वुड ने कहा कि एक एयरक्राफ्ट में नशे में धुत और नासमझ व्यक्ति का होना डरावना है। खासतौर पर लंबी दूरी की फ्लाइट में यह सुरक्षा के लिए एक संभावित खतरा है।
दुर्व्यवहार करने पर हर्जाना

बर्न्स का जन्म उत्तरी आयरलैंड में हुआ था और वह इंग्लैंड के होव में रहती हैं। जज ने उस क्रू मेंबर को 300 डॉलर हर्जाने के तौर पर देने को कहा जिसके साथ बर्न्स ने दुर्व्यवहार किया। जज ने कहा कि बिल्कुल पास से एक क्रू मेंबर के चेहर पर सीधे थूकना बेहद अपमानजनक और परेशान करने वाला कृत्य था।
तीन बोतलें कर चुकी थीं खाली

अदालत को यह बताया गया कि सिमोन बर्न्स ने इस लंबी उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार किया। इस दौरान वह तीन बोतलें खाली कर चुकी थीं। बहुत ज्यादा नशे में होने कारण क्रू ने चौथी बोतल देने से मना कर दिया। मना करने पर महिला वकील ने क्रू को अपने अंतरराष्ट्रीय वकील होने की धमकी दी। वकील ने फ्लाइट में ही धूम्रपान की कोशिश की। लंदन में गिरफ्तारी से पहले उन्हें कई बार चेतावनी दी गई। आइजलवर्थ क्राउन कोर्ट के जज ने कहा कि वह दोष सिद्धि के लिए उपलब्ध सबूतों से संतुष्ट हैं और बर्न्स ने जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया उससे एयरलाइन का पूरा स्टाफ बेहद परेशान हुआ।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Miscellenous World / मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में शराब न मिलने पर क्रू के साथ की अभद्रता, छह माह की सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो