विश्‍व की अन्‍य खबरें

दक्षिण कोरिया की सेना ने विवादित क्षेत्र में युद्धाभ्यास शुरू किया, तनाव बढ़ा

द्वीप पर जापान के दावे के बावजूद शुरू किया युद्धाभ्यास
इस अभ्यास में नौसेना, वायुसेना और थल सेना भाग लेंगी

Aug 25, 2019 / 01:42 pm

Mohit Saxena

सियोल। दक्षिण कोरिया स्थित डोकडो द्वीप पर सैन्य बलों ने रविवार से दो दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। दक्षिण कोरिया ने अपना यह आक्रमक रुख पूर्वी सागर पर जापान के दावे के खिलाफ अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने घोषणा करते हुए कहा कि अभ्यास में नौसेना, वायुसेना और थल सेना भाग लेंगी, जिनमें युद्धपोत, युद्धक विमान के साथ-साथ सेना होगी।
अमरीका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, मौत सामने देखकर भी पायलट ने बनाया वीडियो

दक्षिण कोरिया में युद्धाभ्यास साल में दो बार होता है। यहां पर आम तौर पर जून और दिसंबर में यह प्रक्रिया होती है। इस साल युद्धाभ्यास जापान से तनाव बढ़ने के कारण पहले कर दिया गया है। डोकडो को अपनी सीमा में बताने का दावा कर रहे जापान ने युद्धाभ्यास का विरोध किया था।
नौसेना के एक अधिकारी के अनुसार डोगडो समेत पूर्वी सागर में देश की सीमाओं की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताते हुए शुरू किए गए युद्धाभ्यास की महत्ता और व्यापकता देखते हुए सेना ने इसे ‘ईस्ट सी टेरीटरी डिफेंस एक्सरसाइज’ नाम दिया है। दक्षिण कोरिया ने डोकडो युद्धाभ्यास 1986 में शुरू किया था। बीते साल जून और दिसंबर में युद्धाभ्यास दो दिन तक चला था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Hindi News / world / Miscellenous World / दक्षिण कोरिया की सेना ने विवादित क्षेत्र में युद्धाभ्यास शुरू किया, तनाव बढ़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.