script5 लड़कों ने लड़की के साथ की थी दरिंदगी, लेकिन पीड़िता की हिम्मत ने पलट दी बाजी | story of a brave gangrape victim simones | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

5 लड़कों ने लड़की के साथ की थी दरिंदगी, लेकिन पीड़िता की हिम्मत ने पलट दी बाजी

यह लड़की गैंग रेप के बाद जिंदगी जीने तक की उम्मीद हार चुकी थी।

Dec 03, 2018 / 04:45 pm

Shweta Singh

story of a brave gangrape victim simones

5 लड़कों ने लड़की के साथ की थी दरिंदगी, लेकिन पीड़िता की हिम्मत ने पलट दी बाजी

ऑकलैंड। दुष्कर्म-दुर्व्यवहार का शिकार हुई किसी भी महिला के लिए दोबारा सामान्य जिंदगी शुरू करने की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल होता है। लेकिन न्यूजीलैंड की रहने वाली एक लड़की ने इस चुनौती को पार कर दोबारा अपनी जिंदगी एक खुशहाल तरीके से जीना शुरू कर दिया। बता दें कि यह लड़की गैंग रेप के बाद जिंदगी जीने तक की उम्मीद हार चुकी थी।

3 साल पहले हुई थी भयानक हादसे का शिकार

ऑकलैंड में रहने वाली सिमोन एन्डरसन ने अपनी जिंदगी इतनी बदल ली है कि उसके अब लाखों फैन्स हैं, जिनके साथ वो अब अपने सपने और उम्मीदों को शेयर करती है। सिमोन के साथ 3 साल पहले एक भयानक वारदात हुई थी। उनके साथ 5 लड़कों ने दो घंटे तक गैंग रेप किया था। सिमोन इस बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘मैंने अपने ऊपर हो रहे इस हमले को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन वे सभी मेरे बॉडी हावी हो चुके थे, मुझ पर मेरा बहुत कम कंट्रोल था और मैं लगातार उम्मीद हार रही थी।’

हेलिकॉप्टर से एक यादगार स्पॉट पर BF ने किया प्रपोज

हालांकि उस दुखद अतीत को भुलाकर 27 साल की सिमोन खुद को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की मानती हैं। उसके ब्वॉयफ्रेंड ट्रेंट फोर्सिथ ने हाल ही में उसे प्रपोज किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लड़की की कहानी ट्रेंड कर रही है। दरअसल सिमोन को उसके प्रेमी ने हेलिकॉप्टर से क्वीन्सटाउन की एक यादगार जगह ले जाकर प्रपोज किया था।

पांच लड़कों ने मिलकर की थी दरिंदगी

अपने साथ हुए गैंग रेप की घटना याद करते हुए सिमोन बताया- ‘मैं एक रात अपने कुछ दोस्तों के साथ बार गई थी। सुबह के 3 बजने वाले थे, मैं अपने घर जाने के लिए तैयार होने ही वाली थी। लेकिन न जाने उस वक्त मेरे दोस्त कहां चले गए और कुछ लड़कों का एक ग्रुप वहां आ गया।’ सिमोन के मुताबिक उन लड़कों ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी और वो उन्हें धक्का देकर खुद से अलग भी नहीं कर पा रही थी। सिमोन की वहां से भागने की कोशिश भी लगातार नाकाम रही।

बेहतर जिंदगी जी रही हैं सिमोन

सिमोन को इस घटना को अपने जहन से निकालने में काफी समय लग गया। कई हफ्ते बाद तक उनका दिमाग इस घटना को याद करके सिहर उठता था। हालांकि इतना समय लगने के बाद ही सही उसने खुद को ये समझा लिया कि जो भी उनके साथ हुआ उसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। अब सिमोन ने अपना 92 किलो वजन भी घटा लिया है और हाल ही में जर्नी टू हेल्थ नाम की एक किताब भी लिखी है। सिमोन अब एक बेहतर जिंदगी जी रही हैं।

Home / world / Miscellenous World / 5 लड़कों ने लड़की के साथ की थी दरिंदगी, लेकिन पीड़िता की हिम्मत ने पलट दी बाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो