scriptAustria: वियना शहर में छह जगहों पर आतंकी हमला, हमलावर समेत सात लोगों की मौत | Terror attack at 6 locations in Vienna city kills seven people | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Austria: वियना शहर में छह जगहों पर आतंकी हमला, हमलावर समेत सात लोगों की मौत

Highlights

हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया।
ऑस्ट्रिया सरकार इसे सोची समझी साजिश बता रही है।

Nov 03, 2020 / 05:49 pm

Mohit Saxena

terror attack in Vienna city

आतंकी हमले के बाद सतर्क सुरक्षाकर्मी।

वियना। यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया (Austria) में सोमवार को यहां के वियना शहर में छह अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले हुए। हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रिया सरकार इसे सोची समझी साजिश बता रही है। इस आतंकी हमले में अब तक एक हमलावर समेत सात आम नागरिकों की मौत हो चुकी है।
कुख्यात आतंकी लादेन का इंटरव्यू लेने वाले जाबांज पत्रकार रॉबर्ट फिस्क नहीं रहे |

विएना पुलिस विभाग के अनुसार इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक एक आतंकी की तलाश जारी है। वियना पुलिस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। यह घटना रात 8 बजे की है। इसमें कई राउंड गोलियां चलीं। ट्वीट में बताया गया कि कई संदिग्ध आधुनिक राइफल्स से लैस नजर आए।
इस दौरान एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया है। एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा कि लोगों को इस हमले के बाद सतर्कता बरतनी होगी। पुलिस ने अफवाहों से भी दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे, उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे। उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिली थी। हालांकि एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।

Home / world / Miscellenous World / Austria: वियना शहर में छह जगहों पर आतंकी हमला, हमलावर समेत सात लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो