26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन में ऐसे ही हालात रहे तो झेलना पड़ेगा भयंकर अकाल: यूएन

यूएन ने आगाह किया है कि यमन भयंकर अकाल के कगार पर खड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 24 Oct 2018, 6:55 PM IST

yemen

यमन में ऐसे ही हालात रहे तो झेलना पड़ेगा भयंकर अकाल: यूएन

यमन में साल 2015 से भीषण संघर्ष चल रहा है। इस दौरान तकरीबन 10,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इसे दुनिया का सबसे बदतर मानवीय संकट तक करार दिया है। अब यूएन ने आगाह किया है कि यमन भयंकर अकाल के कगार पर खड़ा है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्क लोकॉक के अनुसार- यमन पर अब स्पष्ट रूप ये भयंकर अकाल का खतरा मंडरा रहा है।

मेक्सिको तट पर पहुंचा समुद्री तूफान 'विला', कई इलाकों में मूसलाधार बारिश

यमन में हो रही भारी तबाही को देखते हुए उन्होंने ब्रिटिश की पहल पर आयोजित सुरक्षा परिषद की बैठक में वहां खाद्य सहायता सामग्री वितरण और बुनियादी जरूरतों से संबंधित सुविधाएं पहुंचाने के निर्णय के लिए मानवीय युद्धविराम की अपील की। संयुक्त राष्ट्र ने यहां तक कहा कि संघर्ष में शामिल सभी पक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा दक्षिण कोरिया का प्रतिष्ठित 'सियोल शांति' पुस्कार

इतने लोग होंगे प्रभावित

बता दें, इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने अकाल में 1.1 करोड़ लोगों के प्रभावित होने की बात कही थी, लेकिन अब कहा है कि 1.4 करोड़ लोग इस भंयकर अकाल की चपेट में आ सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने सितंबर में भी इसे लेकर आगाह किया था। आपातकालीन राहत समन्वयक लोकॉक ने कहा कि वहां की स्थिति बेहद बदतर हो चुकी है।