scriptमगरमच्छ ने इंसान को निवाला बनाने के बाद जो किया वो हैरान कर देने वाला है, दिल थाम कर देखें तस्वीरें! | This Crocodile Disgorging Human Body In River | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मगरमच्छ ने इंसान को निवाला बनाने के बाद जो किया वो हैरान कर देने वाला है, दिल थाम कर देखें तस्वीरें!

ये तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि जिसने भी इन्हें देखा वो सहम गया। तस्वीरों में एक विशाल मगरमच्छ अपने निवाले को उगलता हुआ नजर आ रहा है…

Jul 27, 2017 / 10:09 am

राहुल

This Crocodile Disgorging Human Body In River

This Crocodile Disgorging Human Body In River

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि जिसने भी इन्हें देखा वो सहम गया। तस्वीरों में एक विशाल मगरमच्छ अपने निवाले को उगलता हुआ नजर आ रहा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि मगरमच्छ का वो निवाला एक इंसान था। यह तस्वीरें इंडोनेशिया की बताई जा रही हैं।
Watch Crocodile Disgorging Human Body in River
मगरमच्छ में जिस इंसान को अपना निवाला बनाया उस शख्स का नाम शरीफुद्दीन है। 41 वर्षीय शरीफुद्दीन बीते दिनों जब नदी में नहा रहा था तब एक विशाल मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पूरा ही निगल गया। आमतौर पर ऐसा कम ही देखा जाता है कि मगरमच्छ ने अपने निवाले को साबुत ही निगल लिया हो और बाद में उसे उगल भी दिया हो क्योंकि मगरमच्छ जब अपना शिकार करते हैं तब उसे टुकड़ों में अपना शिकार बनाते हैं। लेकिन शरीफुद्दीन को वो ऐसे ही निगल गया और शायद पचा न पाने के कारण उसे उगल भी दिया। 
Watch Crocodile Disgorging Human Body in River
इधर जब काफी समय के बाद शरीफुद्दीन अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके दोस्त-रिश्तेदारों और पुलिस ने खोज-बीन शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
Locals recovered the victim’s body after it was returned by the crocodile
वहीं स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों की मानें तो जब लोगों को यह पता लगा कि उसे एक मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया है तो लापता शख्स को ढूंढ़ने के लिए लोगों ने एक शमान को बुलाया जिसने जादू-टोना कर मगरमच्छ को शरीर वापस करने पर मजबूर कर दिया। 

Home / world / Miscellenous World / मगरमच्छ ने इंसान को निवाला बनाने के बाद जो किया वो हैरान कर देने वाला है, दिल थाम कर देखें तस्वीरें!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो