scriptऑस्ट्रेलिया: गर्मी के कारण बेहाल हुए लोग, बढ़े तापमान के चलते हजारों मछलियों की मौत | Thousands of fish dead in Australia due to high temperature | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ऑस्ट्रेलिया: गर्मी के कारण बेहाल हुए लोग, बढ़े तापमान के चलते हजारों मछलियों की मौत

सामान्य से काफी अधिक पहुंचे यहां के तापमान की मार लोगों के साथ-साथ यहां के जानवर भी झेल रहे हैं। सोमवार को अधिकारियों और स्थानीय लोगों की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक दक्षिणपूर्वी शहर मेनिन्डी के पास नदी में मरी मछलियां सफेद कालीन की तरह बिछीं हुई थी।

Jan 29, 2019 / 02:04 pm

Shweta Singh

Thousands of fish dead in Australia due to high temperature

ऑस्ट्रेलिया: गर्मी के कारण बेहाल हुए लोग, बढ़े तापमान के चलते हजारों मछलियों की मौत

सिडनी। भारत समेत कई जगहों में सर्द मौसम अपने चरम पर है। कई जगह नदी, तालाब और झीलें सुखने की कगार तक पहुंच चुके हैं। ठंड की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं, तो वहीं कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हालांकि, इसी बीच एक ऐसा देश भी है जो इस वक्त सूखाग्रस्त है। सामान्य से काफी अधिक पहुंचे यहां के तापमान की मार लोगों के साथ-साथ यहां के जानवर भी झेल रहे हैं।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

दरअसल, जानकारी मिल रही है कि पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के एक प्रमुख नदी में हजारों मछलियों मरी हुई पाईं गईं है। इससे पहले भी लाखों मछलियों के मरने की जानकारी मिली थी, अब हफ्ते भर में इस तरह की दूसरी घटना के बाद वहां साफ तौर पर पारिस्थितिक आपदा का खतरे का अंदेशा हो रहा है। यही नहीं प्रशासन का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ऐसी और भी मौत हो सकती हैं।

सफेद कालीन की तरह बिछीं हुई है लाशें

सोमवार को अधिकारियों और स्थानीय लोगों की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक दक्षिणपूर्वी शहर मेनिन्डी के पास नदी में मरी मछलियां सफेद कालीन की तरह बिछीं हुई थी। आपको बताते चलें कि बीते दो महीने से भी कम अंतराल में इस क्षेत्र में ये तीसरी घटना सामने आई है, जब इतनी भारी संख्या में मछलियों की मौत हुई है। फिश पॉल्ट्री के अधिकारियों ने बताया है कि मामले का पता चलते ही मेनिन्डी के लिए रवाना हो गए। वहीं, मेनिन्डी के पर्यटन संचालक रॉब ग्रेगोरी ने भी बताया, ‘काफी संख्या में मरी हुई छोटी-छोटी मछलियां मिली हैं। इससे पहले दो घटनाओं में इससे भी भारी संख्या में मछलियां मारी जा चुकी हैं।’

Home / world / Miscellenous World / ऑस्ट्रेलिया: गर्मी के कारण बेहाल हुए लोग, बढ़े तापमान के चलते हजारों मछलियों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो