23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुर्की: राष्ट्रपति एर्दोगान को मिली सफलता, चुनाव आयोग ने इस्तांबुल में फिर से वोटिंग कराने के दिए आदेश

तुर्की में बीते महीने अप्रैल के पहले हफ्ते में निकाय चुनाव संपन्न हुआ है। इस्तांबुल में विपक्षी दल की जीत को राष्ट्रपति एर्दोगान ने चुनौती दी थी। अब इस्तांबुुल में 23 जून को फिर से मतदान होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 7 May 2019, 6:44 AM IST

Recep Tayyip Erdogan

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान।

अंकारा। तुर्की में आम चुनाव खत्म हो गए लेकिन सियासी लड़ाई अभी भी जारी है। यही कारण है कि चुनाव आयोग ने इस्तांबुल में फिर से चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। दरअसल सोमवार को तुर्की के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने यह आदेश जारी किया है कि इस्तांबुल में फिर से चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगान ( Recep Tayyip Erdogan ) की Justice and Development Party (AKP) ने चुनाव के बाद यह आरोप लगाया था कि इस्तांबुल में चुनाव प्रक्रिया में धांधली की गई है और अनियमित्ता के बल पर जीता गया है। लिहाजा वहां पर फिर से मतदान कराया जाए। इस्तांबुल ( Istanbul ) तुर्की का सबसे बड़ा और आर्थिक शहर है। यहां पर विपक्षी दल रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी ( Republican People's Party ) (सीएचपी) के एक्रम इमामोग्लू ने भारी मतों से इस्तांबुल के मेयर का पद जीता था। जिसको लेकर AKP ने आपत्ति दर्ज कराई थी और फिर से चुनाव कराने की मांग की थी। बता दें कि इमामोग्लू को 17 अप्रैल को महानगर का महापौर घोषित किया गया था।

तुर्की: आर्थिक मंदी के बीच निकाय चुनाव संपन्न, राष्ट्रपति एर्दोगान के लिए बड़ी चुनौती

23 जून को होगा मतदान

बता दें कि चुनाव अधिकारियों ने इस्तांबुल में फिर से चुनाव के लिए नए तारीख की भी घोषणा कर दी है। 23 जून को इस्तांबुल में मेयर पद के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बीते 31 मार्च को हुए मतदान को रद्द किया जाता है क्योंकि ऐसी परिस्थितियां जो मतदान के परिणाम और ईमानदारी को प्रभावित करती हैं। हाई इलेक्शन बोर्ड ने कहा कि कुछ बैलेट बॉक्स समितियों का गठन अवैध रूप से जिला चुनाव बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया गया था जो कि अब आपराधिक शिकायतों का सामना करेंगे। इधर एक्रम इमामोग्लू ( Ekrem Imamoglu ) ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है 'हमलोगों ने लाखों लोगों की कड़ी मेहनत के बल पर इस चुनाव को जीता है, अब वे हमारे चुनाव जीतने के अधिकार चुराने का प्रयास किया है। हम न्याय के लिए प्यासे हैं, इस देश में निर्णय लेने वाले लोग किसी अनहोनी, ग़लती या देशद्रोह में हो सकते हैं, लेकिन हम कभी हार नहीं मानेंगे।‘

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.