scriptमां ने जुड़वा बच्चियों को दिया था जन्म, उम्र बढ़ी तो सामने आया हैरान कर देने वाला मामला | twin sisters changed with time by color and looks | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मां ने जुड़वा बच्चियों को दिया था जन्म, उम्र बढ़ी तो सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

इस पूरे मामले में हैरानी तब हुई जब दोनों बेटियों के उम्र में बढ़ोतरी हो रही थी। बचपन में सेम चेहरे वाली ये लड़कियां उम्र के साथ-साथ बिल्कुल बदलती गईं।

Nov 30, 2017 / 02:29 pm

राहुल

maria
नई दिल्ली। हर लड़की की दिली ख्वाहिश होती है कि वो अपने जीवन में मां बने। लेकिन कोई लड़की जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हो तो उसकी खुशी बाकियों से कहीं ज़्यादा होती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि कहे जाने वाले जुड़वा बच्चों के रंग में ज़मीन-आसमान का अंतर हो तो, क्या आप यकीन करेंगे। लेकिन ये सच है और जैसे-जैसे आप इस खबर को आगे पढ़ते जाएंगे आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।
दरअसल हम जिन जुड़वा बच्चों की बात कर रहे हैं वो लड़कियां है। डोना एलमर भी उन्हीं मां में से एक हैं, जिन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लेकिन खास बात ये रही कि उनकी जुड़वा बच्चियों के रंग में इतना अंतर था कि देखने वालों के होश उड़ गए। बता दें कि डोना की एक बेटी रंग में बिल्कुल दूध जैसी सफेद थी तो वहीं दूसरी बेटी का रंग गहरा सांवला था। इसे चमत्कार ही कहेंगे कि दोनों के चेहरे बिल्कुल एक जैसे ही थे। इसके अलावा दोनों में कुछ और भी ऐसी थी जो एक-दूसरे काफी अलग करती थी।
दोनों के बाल में काफी अंतर था। पहली बेटी का नाम लूसी है जिसके बाल सीधे और लाल रंग के थे तो दूसरी ओर मारिया के बाल घुंघराले और भूरे रंग के थे। बताया जा रहा है कि डोना का रंग सामान्य गेहुंआ है तो उनके पति गोरे हैं। लेकिन इस पूरे मामले में हैरानी तब हुई जब दोनों बेटियों के उम्र में बढ़ोतरी हो रही थी। बचपन में सेम चेहरे वाली ये लड़कियां उम्र के साथ-साथ बिल्कुल बदलती गईं। जिन्हें देखकर ऐसा कहा नहीं जा सकता था कि बचपन में इनके चेहरे एक जैसे होंगे। 20 साल की उम्र तक दोनों के लुक में काफी बदलाव आ गया था। लूसी और मारिया के चेहरे में इतना बदलाव आ गया कि लोग ये तक मानने को राज़ी नहीं थे कि वे दोनों बहनें हैं।
लूसी ने बताया कि लोग उनके लिए कहते थे कि उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया है। मारिया ने बताया कि जब लोग उनके रंग को लेकर टिप्पणियां करते थे तो वे रोने लगती थीं। इसके अलावा दोनों के व्यवहार में भी समय के साथ-साथ काफी बदलाव आ गया।
maria
IMAGE CREDIT: inside edition
maria
IMAGE CREDIT: inside edition

Home / world / Miscellenous World / मां ने जुड़वा बच्चियों को दिया था जन्म, उम्र बढ़ी तो सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो