scriptपृथ्वी के करीब से गुजरेंगे दो धूमकेतु, नासा ने धरती से टकराने की संभावना से किया इनकार | Two comets will pass close to Earth, NASA denied possibility of hitting Earth | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे दो धूमकेतु, नासा ने धरती से टकराने की संभावना से किया इनकार

नासा ने बताया कि धूमकेतु का नाम 2000 QW7 और 2010 C01 है जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरेगा
धूमकेतु का आकार सऊदी अरब स्थित सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है

नई दिल्लीSep 13, 2019 / 08:18 pm

Anil Kumar

asteroidspassingearth.jpg

धरती के करीब से गुजरता धूमकेतु (फाइल फोटो)

वाशिंगटन। अंतरिक्ष में लगातार नई-नई संभावनाओं की खोज में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिकों को कई रोचक जानकारियां मिली है। ब्रह्मांड के कई रहस्यों का पता भी चला है। ऐसा ही कुछ एक जानकारी अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी है।

नासा ने ऐलान किया है कि आज रात पृथ्वी की कक्षा के पास से दो धूमकेतु गुजरने वाले हैं, हालांकि पृथ्वी के साथ इसका कोई संपर्क नहीं होगा।

नासा के मुताबिक, धूमकेतु का आकार सऊदी अरब स्थित सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा जितना बड़ा होगा। इस धूमकेतु का नाम 2000 QW7 और 2010 C01 है जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरेगा।

सावधान! धरती पर गिर सकता है धूमकेतु, मच सकती है भारी तबाही

पृथ्वी से टकराने की आशंकाओं को खारिज करते हुए नासा ने साफ कहा कि दोनों धूमकेतु पृथ्वी की सतह से नहीं टकराएंगे।

धूमकेतु पर नासा की पैनी नजर

नासा ने बताया है कि ये दोनों धूमकेतु मध्यम आकार के हैं, जो कि 13-14 सितंबर की रात को पृथ्वी की कक्षा के पास से होकर गुजरेंगे। नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि हम इसपर पैनी नजर बनाए हुए हैं और दोनों की ऑर्बिट की जांच करने के बाद यह साफ हो गया है कि पृथ्वी को इससे कोई खतरा नहीं है।

नासा के मुताबिक वर्ष 2000 से धूमकेतुओं पर नजर रखी जा रही है और ये दोनों धूमकेतु पृथ्‍वी से 3.5 मिलियन मील दूरी से गुजरेंगे। हालांकि नासा ने कहा कि यह पहला अवसर है जब कोई धूमकेतु पृथ्वी के इतने करीब से गुजरेगा।

सूर्य से आ रहा धूमकेतु खत्म कर सकता है पृथ्वी का अस्तित्व, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

इन दोनों धूमकेतुओं के बारे में जानकारी देते हुए नासा ने बताया है कि 2010 C01 का आकार 400 से 850 फुट है जो 14 सितंबर (भारतीय समय के मुताबिक) रात को 11:42 बजे पृथ्‍वी की कक्षा के पास से गुजरेगा।

जबकि धूमकेतु 2000 QW7 का आकार 950 से लेकर 2100 फुट लंबा है, जो 14 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे पृथ्‍वी की कक्षा के पास से गुजरेगा।

astroid.jpg

अगले दस साल में पृथ्वी से टकरा सकता है धूमकेतु

आपको बता दें, नासा ने बताया है कि आने वाले दस साल में यानी वर्ष 2029 में धूमकेतु 99942 अपोफिस पृथ्‍वी से टकरा सकता है। नासा की मानें तो यह धूमकेतु पृथ्वी की कक्षा से बेहद नजदीक से गुजरेगा। लिहाजा अभी इसे ‘गॉड ऑफ केऑस’ नाम दिया गया है।

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडिंग साइट के पहले-बाद की स्थिति चलेगी पता, नासा जारी करेगा तस्वीरें

अनुमान के मुताबिक, धूमकेतु का आकार 340 मीटर लंबा है और पृथ्‍वी की सतह से मात्र 19 हजार मील की दूरी से गुजरेगा। संभावना जताई जा रही है कि यदि अपोफिस पृथ्‍वी से टकराता है तो पूरी पृथ्‍वी पर भारी तबाही हो सकती है।

लिहाजा नासा ने अभी से ही ‘गॉड ऑफ केऑस’ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। ‘गॉड ऑफ केऑस’ इस समय 25 हजार मील प्रतिघंटा की रफ्तार से चक्‍कर लगा रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे दो धूमकेतु, नासा ने धरती से टकराने की संभावना से किया इनकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो