scriptदक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में चक्रवात केनेथ ने मचाई तबाही, 9 की मौत: यूएन | UN says, Cyclone Kenneth lashes southeast Africa, killing 9 | Patrika News

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में चक्रवात केनेथ ने मचाई तबाही, 9 की मौत: यूएन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 29, 2019 04:06:32 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मोजाम्बिक में बीते कई दिनों से केनेथ चक्रवात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
हजारों लोग शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
इडाई तूफान में 750 लोगों ने जान गंवाई थी।

मोजाम्बिक में बाढ़

यूएन ने कहा- मोजांबिक में चक्रवात केनेथ ने मचाई तबाही, 9 की मौत

मापुटो। पूर्वी अफ्रीकी देश मोजांबिक ( mozambique ) में चक्रवाती तूफान केनेथ ने भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवात की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ( united nation ) ने एक बयान में कहा है कि मोजांबिक में यह अबतक का सबसे शक्तिशाली तूफान है, जिसके कारण गुरुवार को भूस्खल की घटना देखने को मिला। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में मानवीय मामलों के समन्वय के मुताबिक, केनेथ तूफान ( Tropical Cyclone Kenneth ) से मोजाम्बिक में पांच लोगों की मौत हो गई और कोमोरोस द्वीप राष्ट्र में अन्य चार की मौत हो गई। बीते पांच सप्ताह में दक्षिण-पूर्वी अफ्रीक इलाके में यह दूसरा सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधिय तूफान है। अपनी शक्ति के बावजूद, चक्रवात केनेथ के धीमी गति से आगे बढ़ने को लेकर विशेषज्ञों को यह डर है कि यह चक्रवात इडाई द्वारा तबाह किए गए क्षेत्र में मूसलाधार बारिश कर सकता है।

मोजाम्बिक: चक्रवात के बाद सामने आई बर्बादी की तस्वीर, 1000 से अधिक लोगों के मरने की

इडाई चक्रवात से 750 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इसी वर्ष मार्च में इडाई तूफान ( Idai cyclone ) के कारण दक्षिणी अफ्रीका ( Southern Africa ) में 750 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोगों को शिविरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस तूफान के कारण मोजांबिक को करीब 1 बिलियन डॉलर की क्षति हुई थी जो कि मोजांबिक के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 फीसदी था। मोजांबिक के एक व्यक्ति ने बताया कि फिलहाल बारिश थम गया है, हालांकि अभी भी जमीन पर पानी भरा हुआ है और शहर की मुख्य सड़कें अब परिचालित हो गई हैं। बहरहाल मौसम विभाग की ओर से यह अनुमान लगाया गया है कि उत्तरी मोजाम्बिक में अगले पांच दिनों में 500 मिलीमीटर बारिश (लगभग 20 इंच) तक देखी जा सकती, जिससे एक बार फिर से बाढ़ की आशंका है।

 

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो