14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोजाम्बिक: चक्रवात के बाद सामने आई बर्बादी की तस्वीर, 1000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

चक्रवाती तूफान से अफ्रीकी देश मोजाम्बिक बुरी तरह तबाह हुआ तूफान के चार दिन बाद कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में हैं अब भी रुक-रुक कर हो रही है बारिश
2 min read
Google source verification
cyclone slams into Mozambique

मोजाम्बिक: चक्रवात के बाद सामने आई बर्बादी की तस्वीर, 1000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

मापुतो।17 मार्च, 2019 को गुजरने वाले चक्रवात से अफ्रीकी देश मोजाम्बिक बुरी तरह तबाह हो गया है।दक्षिणी अफ्रीकी देश में चक्रवात के चार दिन बाद बर्बादी की तस्वीर सामने आ रही है। मोजाम्बिक में 1,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। देश के राष्ट्रपति ने भी पुष्टि की है कि चक्रवात की चपेट में आने कई गांव जलमग्न हो गए हैं। हर तरफ तबाही और बर्बादी का मंजर है। कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ में शवों को तैरते हुए देखा जा सकता है। राष्ट्रपति फिलिप नीयुसी ने इसे राष्ट्रीय आपदा कहा है। आपको बता दें कि चक्रवात इडाई ने दक्षिण-पूर्व अफ्रीकी देशों को हिट किया जिससे 30 मिलियन लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च हमले के पीड़ितों को अनूठी श्रद्धांजलि, हाका नृत्य के जरिए लोगों ने दिया सम्मान

1,000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

गुरुवार देर रात तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आए तूफान से जिम्बाब्वे और मलावी में भी भारी तबाही हुई। लेकिन यह आपदा मोजाम्बिक में केंद्रित रही। आपको बता दें कि अफ्रीकी देश मोजाम्बिक खराब संचार व्यवस्था, परिवहन नेटवर्क और भ्रष्ट तथाअक्षम नौकरशाही की समस्या से जूझ रहा है। राज्य के रेडियो मोजाम्बिक पर बोलते हुए न्यासी ने कहा, "पहले दिन हमे लगा था कि आधिकारिक मृत्यु संख्या 84 है लकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि हम 1,000 से अधिक मौतें दर्ज कर सकते हैं।" उधर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिम्बाब्वे के पूर्वी चिमनानी क्षेत्र में 80 से अधिक और मलावी में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं। कई सौ अधिक लोग घायल और लापता बताए गए हैं। अकेले पूर्वी जिम्बाब्वे में लगभग 1,000 घर नष्ट हो गए।

रहस्य बनी परवेज मुशर्रफ की बीमारी, दुबई के अस्पताल में भर्ती

सामने आई बर्बादी की तस्वीर

रेड क्रॉस का कहना है कि मोजाम्बिक के केंद्रीय बंदरगाह शहर का 90 प्रतिशत उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई द्वारा क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गया है। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा कि नदियों में भीषण बाढ़ आ गई है, जिससे दक्षिणी मलावी में लगभग 11,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। UN एजेंसियों और रेड क्रॉस ने पीड़ित देशों में आपातकालीन खाद्य और औषधि की मदद पहुंचाने की कोशिश की है। उधर यूनाइटेड नेशन के मानवीय कार्यालय ने कहा है कि सरकार ने बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। कहा जा रहा है कि अगले 24 घंटों के में देश में भारी बारिश का अनुमान है। आपको बता दें कि सन 2000 में भी मोजाम्बिक भारी बारिश और भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.