दुबई। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक रहस्यमयी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पूर्व सैन्य शासक और पाक के सेवानिवृत्त जनरल परवेज मुशर्रफ को एक दुर्लभ बीमारी के चलते दुबई में एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस अस्पताल में वह पहले भी अपना इलाज करा चुके हैं। उनकी पार्टी और ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के महासचिव मेहरीन एडम मलिक ने कहा कि उनकी हालत अचानक बिगड़ने के बाद शनिवार रात पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि अब मुशर्रफ को लम्बे समय तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।