23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में LPG संकट से लोग परेशान, कई जगह एक गैस सिलेंडर की कीमत पहुंची 10 हज़ार रूपए

LPG Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। कई जगहों पर तो गैस सिलेंडर की कीमत इतनी ज़्यादा हो गई है कि लोगों के लिए इसे खरीदना काफी मुश्किल हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Oct 2026, 3:56 PM IST

LPG Cylinders

एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) में लोग एलपीजी (LPG) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से परेशान हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के बाद से यह संकट बढ़ना शुरू हुआ था, जो अब काफी गंभीर हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान तो देश में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। एलपीजी गैस की कीमत इतनी बढ़ गई है कि कई लोगों के लिए तो इसे खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है।

एक गैस सिलेंडर की कीमत पहुंची 10,000 पाकिस्तानी रूपए

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई हिस्सों में एलपीजी के दाम 750 पाकिस्तानी रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। एक गैस सिलेंडर की कीमत 10,000 पाकिस्तानी रूपए तक पहुंच गई है, जिससे लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं।

सरकार की बढ़ी चिंता

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार एलपीजी की कीमतों में इस उछाल ने बेलगाम मुनाफाखोरी और किफायती ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सरकार की नाकामी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की वजह से ताफ्तान बॉर्डर के बंद होने से पाकिस्तान में परेशानी बढ़ गई है। ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान अपनी एलपीजी ज़रूरतों का लगभग 70% हिस्सा आयात से पूरा करता है, जबकि बाकी 30% हिस्सा घरेलू उत्पादन से पूरा करता है। पाकिस्तान और ईरान पड़ोसी देश हैं और ऐसे में एलपीजी आयात के लिए पाकिस्तान मुख्य रूप से ईरान पर ही निर्भर है।

जमकर हो रही है कालाबाजारी

पाकिस्तान में ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा मौजूदा महीने के लिए एलपीजी की आधिकारिक कीमत 279.34 पाकिस्तानी रूपए प्रति किलोग्राम तय किए जाने के बावजूद कई जगह में उपभोक्ता लोगों को 550 से 600 पाकिस्तानी रूपए तक का भुगतान करना पड़ रहा है। पेशावर में कीमतें लगभग 600 पाकिस्तानी रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं, जबकि खैबर पख्तूनख्वा के कई उत्तरी इलाकों में तो दाम 750 पाकिस्तानी रूपए प्रति किलोग्राम तक देखे गए हैं। इसके पीछे कालाबाजारी बड़ी वजह है।

सरकार को हड़ताल का डर?

सरकारी एजेंसी ने अभी तक उन कंपनियों और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू नहीं की है, जो लोगों से ज़रूरत से ज़्यादा कीमत वसूल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकारी अधिकारियों को डर है कि इन सख्त कदमों से हड़ताल हो सकती हैं जिससे वितरण व्यवस्था बाधित हो सकती है और देश में ऊर्जा की कमी और भी गंभीर हो सकती है। इससे देश में कई जगह गैस की कीमतें और ज़्यादा बढ़ सकती हैं।