
बेंजामिन नेतन्याहू(फोटो-ANI)
वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनी शहर हेब्रॉन में बड़े हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, सुबह-सुबह हुई गोलीबारी के बाद हेब्रॉन में दो फिलिस्तीनी मारे गए और छह इजराइली सैनिक घायल हो गए।
इस अटैक के बाद इजराइल की सेना ने हेब्रॉन शहर का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं, पीएम के आदेश के बाद पूरे वेस्ट बैंक में लॉक डाउन की तैयारी चल रही है।
हमले के बाद नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कई कड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में शिन बेट के प्रमुख और सेंट्रल कमांड के कमांडर भी शामिल थे।
बैठक खत्म होने के बाद नेतन्याहू ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि सेना और सुरक्षा बलों को तुरंत हेब्रॉन शहर पर बंदिश लगाने का आदेश दिया गया है। साथ ही पूरे वेस्ट बैंक में आज से पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
हेब्रॉन के उत्तरी प्रवेश द्वार पर सुबह-सुबह अचानक गोलियां चलने लगीं। अलजजीरा ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि दो फिलिस्तीनी युवक मौके पर ही मारे गए।
वहीं, इजराइल की ओर से कहा गया कि इसमें उनके छह सैनिक घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। आम लोगों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। दुकानें बंद हैं और सड़कें सूनी पड़ी हैं।
इस घटना के बाद नेतन्याहू ने स्थिति का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए फौरन कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हेब्रॉन पर तुरंत बंदिश लगाई जाए। अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात पर नजर रख रही हैं कि और कोई घटना न हो।
पूर्ण लॉकडाउन का मतलब है कि लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी लगेगी। चेकपोस्ट पर सख्ती बढ़ जाएगी। गाड़ियों की जांच कड़ी हो जाएगी। कई इलाकों में आवाजाही पूरी तरह बंद हो सकती है।
इस दौरान काम पर जाने वाले, स्कूल जाने वाले बच्चे और मरीज सब प्रभावित होंगे। फिलिस्तीनी प्रशासन और स्थानीय नेता इस कदम की निंदा कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इससे तनाव और बढ़ेगा।
Updated on:
23 Oct 2026, 2:55 PM IST
Published on:
23 Oct 2026, 2:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.