बाढ़ की वजह से ईरान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत वेस्ट अज़रबैजान के सलमास जिले में 6 लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कुछ लोग लापता बताए गए थे, लेकिन लापता लोगों के सटीक आंकड़े की पुष्टि नहीं हुई है। सर्च एंड रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।