हिमालय में चढ़ाई आसान नहीं होती। तेज हवा, बर्फबारी, अचानक मौसम बदलना और ऊंचाई का असर शरीर पर पड़ता है। कई बार अनुभव वाले क्लाइंबर भी फिसल जाते हैं या थकान से ढेर हो जाते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन भी मुश्किल होता है क्योंकि हेलीकॉप्टर हर जगह नहीं पहुंच पाते।