23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जॉर्डन के चर्च में फायरिंग, अंतिम संस्कार के दौरान अचानक गोली चलने से सनसनी, कई लोगों की मौत

shooting at church in jordan: जॉर्डन में बड़ी घटना हुई है। चर्च में अचानक गोलीबारी के बाद कई मौतें हुईं हैं। हालांकि, आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 23 Oct 2026, 6:13 PM IST

Jordan Shooting

घटना को लेकर इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो- ANI)

जॉर्डन के कराक प्रांत में शुक्रवार को एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। अज्ञात बंदूकधारियों ने वहां अचानक फायरिंग कर दी।

स्थानीय राज्य टेलीविजन के मुताबिक, इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल भी हुए हैं। संख्या के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पब्लिक सिक्योरिटी डायरेक्टोरेट ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।

घटना कैसे हुई?

कराक गवर्नरेट में स्थित चर्च में लोग किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अचानक अंदर से गोलियां चलने लगीं। लोग भागने लगे। कई घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके को घेर चुके हैं और आसपास की तलाशी जारी है।

राज्य टेलीविजन ने लगातार अपडेट देते हुए बताया कि अधिकारियों को अभी तक हमलावरों की सही पहचान नहीं हो पाई है। वे अज्ञात हैं। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

इस घटना के बाद एंबुलेंस पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि यह हमला किसी व्यक्तिगत झगड़े से जुड़ा है या कोई और मकसद था।

जॉर्डन सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल है। चर्च जाने वाले और आसपास रहने वाले लोग चिंतित हैं। इस बीच, अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही और जानकारी दी जाएगी।