बघाई ने होर्मुज स्ट्रेट पर समझौते के बारे में कहा है कि अब बातचीत को आगे बढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने या सुरक्षित करने से पहले ईरान की तार्किक मांगों को पूरा किया जाना चाहिए, जिसकी शुरुआत अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को खत्म करने से होनी चाहिए। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बघाई ने स्पष्ट कह दिया, "अब गेंद अमेरिका के पाले में है। हमने अपनी मांगें बहुत स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से रखी हैं और ईरान की ये मांगें उचित और तार्किक हैं। जब तक अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म नहीं होती और ईरान की जायज़ मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पर कोई अंतिम समझौता नहीं हो सकता और न ही होर्मुज स्ट्रेट को खोला या सुरक्षित किया जा सकता है। हमारी मांगें मानने के बाद ही हम होर्मुज स्ट्रेट को खोलने और सुरक्षित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं।"