2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के आदेश का उल्लंघन कर रहे दो जहाजों में हुआ धमाका

Oil Tankers Explosion In Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के आदेश का उल्लंघन कर रहे दो और जहाजों में धमाके का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 Nov 2026, 2:57 PM IST

Supertanker explodes in Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग का शिकार बना सुपरटैंकर जहाज (Photo -@RoyaNewsEnglish)

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में भी देखने को मिल रहा है। ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद कर रखा है तो अमेरिकी नेवी ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से पहले की तरह शुरू हो गई है। ईरान ने अमेरिकी नेवी द्वारा घोषित रास्तों को अवैध करार दिया है और इन इलाकों में कई समुद्री बारूदी सुरंगें भी बिछाई हुई हैं। हालांकि इन रास्तों से कई जहाज गुज़र रहे हैं और ईरान की समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। आज दो जहाजों के साथ ऐसा हुआ।

होर्मुज स्ट्रेट से गुज़र रहे दो जहाजों में हुआ धमाका

आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) के पब्लिक रिलेशन ऑफिस ने जानकारी दी कि ईरान के आदेश का उल्लंघन करते हुए होर्मुज स्ट्रेट से गुज़र रहे दो जहाजों की टक्कर समुद्री बारूदी सुरंगों से हो गई, जिसके बाद इनमें धमाका हो गया और आग लग गई। दोनों में से एक जहाज सुपरटैंकर था और बड़ी मात्रा में तेल लेकर जा रहा था।

समुद्री बारूदी सुरंगों को नहीं दे पा रहे चकमा

होर्मुज स्ट्रेट से हर दिन कई जहाज ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं। कई जहाज ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए इस दौरान अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके, लेकिन इस दौरान वो समुदी बारूदी सुरंगों को चकमा नहीं दे पा रहे हैं और उनका शिकार बन रहे हैं।

कितना हुआ नुकसान?

आज दो जहाजों के समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर के बाद धमाके और आग लगने की वजह से कोई हताहत हुआ या नहीं, फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि धमाके और फिर आग लगने की वजह से जहाजों पर मौजूद तेल का नुकसान हो गया और जहाज भी पूरी तरह से जल गए।

आईआरजीसी की चेतावनी

आईआरजीसी ने पहले से ही चेतावनी दी हुई है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद हैं और अगर कोई भी जहाज ईरान द्वारा घोषित अवैध रास्तों से गुज़रने की कोशिश करेंगे, तो समुद्री बारूदी सुरंगों से बच नहीं पाएंगे।