14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च हमले के पीड़ितों को अनूठी श्रद्धांजलि, हाका नृत्य के जरिए लोगों ने दिया सम्मान

क्राइस्टचर्च हमले के पीड़ितों को न्यूजीलैंड के लोगों ने दी श्रद्धांजलि वायरल हुआ मस्जिद के बाहर का हाका डांस क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में 50 लोगों की मौत
2 min read
Google source verification

क्राइस्टचर्च। क्राइस्टचर्च हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए न्यूजीलैंड के लोगों ने अनोखी पहल की है। शूटिंग के बाद से दुनिया भर के लोग पीड़ितों के परिवारों के समर्थन में एक साथ आए हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने भी आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए देश में वर्तमान बंदूक कानून को बदलने की बात कही। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंटन टैरेंट नामक एक शख्स ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में नमाज के दौरान असॉल्ट राइफलों से गोलियां चला दीं।

पीड़ितों को अनूठी श्रद्धांजलि

न्यूजीलैंड के कई समूहों ने क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में सामूहिक शूटिंग में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि के रूप में औपचारिक नृत्य हाका का प्रदर्शन किया। आपको बता कि इस आतंकी हमले में 50 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। यह नृत्य माओरी संस्कृति का एक हिस्सा है। इस डांस फॉर्म को न्यूजीलैंड के रग्बी मैचों ने लोकप्रिय बनाया जो हर मैच से पहले इसका प्रदर्शन किया जाता है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से आए ब्रेंटन टैरेंट ने क्राइस्टचर्च में प्रार्थना के दौरान असॉल्ट राइफलों से गोलियां चलाईं।इस हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।

हाका नृत्य के जरिए दिया सम्मान

न्यूजीलैंड में एक माओरी बाइकर गिरोह के सदस्यों ने पीड़ितों का सम्मान करने के लिए क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद के सामने भावनात्मक हक्का नृत्य का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले न्यूजीलैंड के एक अन्य समूह भी इस आंदोलन में शामिल हो गया और गोल्ड कोस्ट में सर्फरस पैराडाइज में आयोजित समारोह में भाग लिया। लोगों ने भावनात्मक श्रद्धांजलि के के माध्यम से लोगों का सम्मान दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई लोगों द्वारा साझा किए गए हैं। दुनिया भर में इस अभियान की तारीफ हो रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.