23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस में लगी आग, तंज़ानिया में 28 लोगों की मौत

ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस में लगी आग, तंज़ानिया में 28 लोगों की मौत

Road Accident In Tanzania: तंज़ानिया में भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 28 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Oct 2026, 3:07 PM IST

Road accident in Tanzania

तंज़ानिया में भीषण रोड एक्सीडेंट (Photo - Video Screenshot from @TheCitizenTz)

दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के कई मामले देखने को मिलते हैं। रोड सेफ्टी को वैसे तो हर देश में बेहद ही अहम माना जाता है, पर अक्सर ही इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स की वजह से मारे जाते हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला आज, शुक्रवार, 9 अक्टूबर को तंज़ानिया (Tanzania) में सामने आया। यह हादसा मोरोगोरो जिले के मकाम्बारानी क्षेत्र (जिसे किकोम्बे चा चाई भी कहा जाता है) में मोरोगोरो-दार एस सलाम राजमार्ग पर तड़के सुबह हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस और लकड़ी ले जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई और वो जलकर खाक हो गई। आग को बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

28 लोगों की हुई मौत

तंज़ानिया में बस और ट्रक की टक्कर में 28 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 27 लोग बस के थे और एक ट्रक ड्राइवर था, जिसकी बस से सीधी टक्कर हुई।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के बस ग्रीनलाइन कंपनी की थी। बस दार एस सलाम से जा रही थी और ट्रक इस ओर आ रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी वजह से उसकी सामने से आ रही से सीधी टक्कर हो गई।

अक्सर होते हैं तंज़ानिया में रोड एक्सीडेंट्स

तंज़ानिया में रोड एक्सीडेंट्स के मामले बढ़ रहे हैं। मोरोगोरो-दार एस सलाम राजमार्ग भारी ट्रैफिक वाला व्यस्त मार्ग है, जहाँ लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग न करने, गलत तरीके से ओवरटेकिंग न करने की अपील की है, जिससे जान-माल का नुकसान न हो। हालांकि अधिकारियों की अपीलों का कोई फायदा नहीं हो रहा और देश में रोड एक्सीडेंट्स के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।