अफ्रीकी देशों में अपराध बढ़ता जा रहा है। इन देशों में न सिर्फ आतंकी संगठन, बल्कि विद्रोही संगठन भी एक्टिव हैं, जिन्होंने आतंक मचाया हुआ है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य / डीआर कांगो (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में भी ऐसी ही स्थिति है। डीआर कांगो में एडीएफ (ADF - Allied Democratic Forces) नाम का विद्रोही संगठन मुख्य रूप से एक्टिव है और अक्सर ही दहशत फैलाता है। अब एक बार फिर डीआर कांगो में एडीएफ का आतंक देखने को मिला है।