आर्च करीब 250 फीट (76 मीटर) ऊंचा होगा। इसे पेरिस के मशहूर 'आर्क डी ट्रायम्फ' (Arc de Triomphe) की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। यह आर्च पोटोमैक नदी के पार लिंकन मेमोरियल के सामने और अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री के प्रवेश द्वार के पास एक हाईवे के गोल चक्कर पर बनाया जाएगा। इसकी ऊंचाई अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (लगभग 288 फीट) के लगभग बराबर होगी। इसके डिजाइन के अनुसार, आर्च के ऊपर 60 फीट ऊंची सुनहरे पंखों वाली एक महिला की आकृति होगी, जिसके हाथों में मशाल होगी। इसके दोनों तरफ सोने के रंग के उड़ते हुए बाज बनाए जाएंगे। इसमें एक अखंड ज्योति और तेज रोशनी वाली लाइटें भी लगाई जाएंगी, ताकि यह रात में विमानों के पायलटों को भी साफ दिखाई दे सके।