US Midterm Elections: वाशिंगटन। अमरीका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत महज सत्ता के दो सदनों तक पहुंचने की कहानी नहीं है, बल्कि यह रिपब्लिकन पार्टी के पारंपरिक जनाधार में आई बड़ी दरार का संकेत भी है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मजबूत माने जाने वाले इलाकों में भी मतदाताओं ने पार्टी से दूरी बनाई। अमरीका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के छह राज्यों में गवर्नर पद छीनकर बड़ा उलटफेर किया है। अलास्का, जार्जिया, आइओवा, नेवाडा, ओहायो और टेक्सास में रिपब्लिकन की जगह डेमोक्रेटिक गवर्नर चुने गए हैं। इनमें टेक्सास सबसे चौंकाने वाला नतीजा रहा, जहां जीना हिनोजोसा ने रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट को हराया। इस बदलाव के साथ डेमोक्रेट्स को गवर्नर पदों पर बहुतम मिलने का रास्ता साफ हुआ है।