script..जब अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ट्वीट ने गुरु पूर्णिमा को बना दिया खास | US space agency NASA tweeted about guru purnima | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

..जब अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ट्वीट ने गुरु पूर्णिमा को बना दिया खास

नासा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई एक पोस्ट में गुरु पूर्णिमा के बारे में सबसे ऊपर जिक्र किया गया है। 16 घंटे पहले की गई पोस्ट में पूर्णमासी के चांद की दुनिया में अलग-अलग नामों का जिक्र किया गया है। 

Jul 09, 2017 / 12:55 pm

Prashant Jha

Nasa tweet about guru purnima

Nasa tweet about guru purnima

नई दिल्ली: सनातनी हिंदू परंपरा में गुरु की खास अहमियत है। इसी महत्व को दर्शाने के लिए आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 9 जुलाई यानी रविवार को मनाया जाएगा, लेकिन इस बार की गुरु पूर्णिमा को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बेहद खास बना दिया है। नासा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई एक पोस्ट में गुरु पूर्णिमा के बारे में सबसे ऊपर जिक्र किया गया है। 16 घंटे पहले की गई पोस्ट में पूर्णमासी के चांद की दुनिया में अलग-अलग नामों का जिक्र किया गया है। ट्वीट में किए गए सारे नामों में गुरु पूर्णिमा का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा हे मून, मीड मून, राइप कॉर्न मून, बक मून और थंडर मून जैसे नाम भी बताए गए हैं।


नासा ने जारी की तस्वीर
इस पोस्ट के साथ ही नासा ने चंद्रमा की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर भी जारी की है। नासा की यह पोस्ट 1000 बार रिट्वीट हुई। नासा के इस ट्वीट को दुनियाभर में भारतीय काफी पसंद कर रहे हैं। भारत और नेपाल में हर साल इसे आषाढ़ की पूर्णिमा में मनाया जाता है।

 क्या है गुरु पूर्णिमा का महत्व? 
हिंदू परंपरा के अनुसार गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति सिर झुकाकर उनके प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा को गुरु की पूजा करने से ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। गुरु पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि उन्होंने चारों वेदों को लिपिबद्ध किया था। इस कारण उनका एक नाम वेद व्यास भी है। उनके इस नाम में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

Home / world / Miscellenous World / ..जब अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ट्वीट ने गुरु पूर्णिमा को बना दिया खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो