घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है।
टेक्सास: बंदूकधारियों ने चर्च में की गोलीबारी, दो की मौके पर ही मौत
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सैन एंटोनियो में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। बाकी एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इससे पहले भी गोलीबारी से दहला है टेक्सास
मालूम हो कि अमरीका में हाल के दिनों में कई बार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले अमरीका के टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में 20 लोगों के मारे गए थे। इसके साथ ही 26 अन्य लोग घायल हो गए थे।
इस घटना के अगले ही दिन ओहियो के डेटन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे, जबकि 16 लोगों को चोट आईं थीं।
अमरीका: टेक्सास शहर में सिरफिरे ने की गोलीबारी, पांच लोगों की मौत
एक सप्ताह बाद वेस्ट शिकागो की एक स्ट्रीट पार्टी में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथ ही दक्षिणी कैरोलिना में भी हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.