scriptवेनेजुएला: सेना ने मदद सामग्री में लगाई आग, दो की मौत, 300 घायल | Venezuela: Army fired in aid material, killed two, injured 300 | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

वेनेजुएला: सेना ने मदद सामग्री में लगाई आग, दो की मौत, 300 घायल

– सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की- मृतकों में एक 14 साल का किशोर भी शामिल- अमरीका समेत कई देश मानवीय मदद भेज रहे

Feb 24, 2019 / 02:17 pm

Mohit Saxena

voilence

वेनेजुएला: सेना ने मदद सामग्री में लगाई आग, दो की मौत, 300 घायल

वाशिंगटन। वेनेजुएला में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में शनिवार को कई लोगों की मौत हो गई। हिंसा उस समय भड़की जब मानवीय मदद हासिल करने के लिये चलाये जा रहे अभियान के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर दी। इस दौरान मदद सामग्री से भरे ट्रकों को आग लगा दी गई।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

सुरक्षा बलों के साथ झड़प

सुरक्षा बलों के मुताबिक मृतकों में एक 14 साल का किशोर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों की मौत सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान हुई। इस दौरान सीमा पर अलग अलग इलाकों में 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दरअसल नेतृत्व संकट से जूझ रहे वेनेजुएला को अमरीका समेत कई देश मानवीय मदद भेज रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सैनिक उस मदद को वेनेजुएला में दाखिल होने से रोक रहे हैं,जबकि खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर चुके विपक्ष के नेता जुआन गुइदो मदद सामग्री को रोके जाने का विरोध कर रहे हैं। इस बीच अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि अमरीका इस मामले में कार्रवाई करेगा।

Home / world / Miscellenous World / वेनेजुएला: सेना ने मदद सामग्री में लगाई आग, दो की मौत, 300 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो