scriptउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पहली विदेश यात्रा, लैटिन अमरीकी देशों का करेंगे दौरा | Vice President M Venkaiah Naidu leaves first foreign trip | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पहली विदेश यात्रा, लैटिन अमरीकी देशों का करेंगे दौरा

उपराष्ट्रपति पद संभालने के बाद एम.वेंकैया नायडू शनिवार को अपने पहले आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना हो चुके हैं।

May 05, 2018 / 04:52 pm

Chandra Prakash

M Venkaiah Naidu
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शनिवार को ग्वाटेमाला, पनामा और पेरू के दौरे पर रवाना हो गए हैं। सात दिनों के इस दौरे में वो मध्य और दक्षिणी अमरीकी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे। उपराष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है।
लैटिन अमरीकी देशों से सुधरेंगे संबंध
रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति दफ्तर ने वेंकैया नायडू के हवाले से कहा कि मैं अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहा है। ग्वाटेमाला, पनामा और पेरू जैसे लैटिन अमरीकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान तीनों देश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय और छात्रों से भी मुलाकात करेंगे।

https://twitter.com/VPSecretariat/status/992640134335131648?ref_src=twsrc%5Etfw
इन देशों से गहरे हुए भारत के संबंध
उपराष्ट्रपति के दौरे से एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि नायडू का यह दौरा लैटिन अमरीकी देशों के साथ संबंधों को महत्व देने के संदर्भ में हो रहा है। बयान के मुताबिक, ‘पिछले कुछ वर्षो में राजनीतिक और व्यापारिक दोनों क्षेत्रों में भारत के संबंध गहन हुए हैं, जो जुलाई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्राजील के दौरे के साथ शुरू हुए थे।’

Home / world / Miscellenous World / उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पहली विदेश यात्रा, लैटिन अमरीकी देशों का करेंगे दौरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो