scriptनए साल पर काट दिया गया रूस के राष्ट्रपति क चेहरा, पूरे देश में मचा बवाल ! | Vladimir Putin "beheaded" during New Year speech | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

नए साल पर काट दिया गया रूस के राष्ट्रपति क चेहरा, पूरे देश में मचा बवाल !

पुतिन के संबोधन के दौरान टेलीविजन पर उनका चेहरा आधा कटा हुआ प्रसारित हो रहा था।
टीवी पर ये नज़ारा देखते ही सभी लोग हैरान हो गए

 
 
 

Jan 04, 2021 / 05:37 pm

Vivhav Shukla

Vladimir Putin "beheaded" during New Year speech as TV bosses warn of 'punishment'

Vladimir Putin “beheaded” during New Year speech as TV bosses warn of ‘punishment’

नई दिल्ली। नए साल पर अपने देश के लोगों को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए। दरअसल, पुतिन के संबोधन के दौरान टेलीविजन पर उनका चेहरा आधा कटा हुआ प्रसारित हो रहा था। टीवी पर ये नज़ारा देखते ही एक शख्स इतना हैरान हो उठा कि उसने इस घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

विपक्षी नेता ने पुतिन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘रूस का सम्राट बनने के लिए मुझे दिया जहर’

ट्रेंड करने लगा वीडियो

असल में यह सब कास्केस मीडिया ग्रुप की गलती के कारण हुआ। इस न्यूज़ चैनल की तरफ से प्रसारित किए जा रहे पुतिन के भाषण में उनका चेहरा आधा कटा ही दिखाया गया। इसके बाद से राष्ट्रपति पुतिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

मीडिया ग्रुप ने मांगी माफी

यह न्यूज़ चैनल रूस के पश्चिमी भाग के कालिनिनग्रैड शहर में स्थित है। इस चैनल द्वारा प्रसारित पुतिन के भाषण में उनके चेहरे का सिर्फ निचला हिस्सा ही दिखाई पड़ रहा था। ऐसे में अपनी इस गलती के लिए कास्केस मीडिया ग्रुप ने दर्शकों से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन क आधा चेहरा तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रसारित हुआ। उन्होंने बताया कि की जांच चल रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा दी मिले। इस टीवी स्टेशन के एडिटर्स को जब गलती का पता चला तब उन्होंने तुरंत ही टीवी और इंटरनेट पर से पुतिन के भाषण वाला प्रसारण रोककर इसके बदले एक म्यूजिक चला दिया।

Russia: राष्ट्रपति पुतिन ने एक खास बिल पर किए हस्ताक्षर, अब उनपर आजीवन नहीं होगा कोई मुकदमा

गड़बड़ी के पीछे को क्या है असल वजह?

बता दें पुतिन के भाषण से कुछ देर पहले ही रीजनल गर्वनर ने भी नववर्ष पर लोगों को संबोधित किया था लेकिन उनका भाषण किसी रुकावट के बिना प्रसारित हुआ था। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या केवल पुतिन के ही भाषण के दौरान तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई या फिर उनके खिलाफ हो रहे पॉलिटिकल प्रोटेस्ट्स के चलते ऐसा हुआ।

Home / world / Miscellenous World / नए साल पर काट दिया गया रूस के राष्ट्रपति क चेहरा, पूरे देश में मचा बवाल !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो