scriptभूख मिटाने बर्गर खाने पहुंचे थे, लेकिन बर्गर में नज़र आया कुछ ऐसा जिसे देख भूख खौफ में बदल गई! | Worm Found Inside Burger In Australia | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भूख मिटाने बर्गर खाने पहुंचे थे, लेकिन बर्गर में नज़र आया कुछ ऐसा जिसे देख भूख खौफ में बदल गई!

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी ब्रिस्बेन में रहने वाले एक महिला ने इस मामले को सोशल मीडिया पर साझा किया।

Aug 16, 2017 / 12:20 pm

राहुल

Worm Inside Burger
बर्गर खाने की जिद के आगे मजबूर होकर एक मां बेटे के साथ फास्ट फूड के एक मशहूर रेस्त्रां पहुंची थी। बेटे की जिद थी कि उसे भूख लगी है और उसे बर्गर ही खाना है। मां और बेटे ने रेस्त्रां पहुँच कर ‘हैप्पी मील’ ऑर्डर किया। लेकिन अचानक मां को उस बर्गर में कुछ ऐसा नज़र आया जिसे देखने के बाद भूख तो गायब हुई ही, इसके अलावा उनकी ख़ुशी खौफ में बदल गई।
यह था मामला-
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी ब्रिस्बेन में रहने वाले एक महिला ने इस मामले को सोशल मीडिया पर साझा किया। महिला ने लिखा कि उनका बच्चा अभी बर्गर का एक टुकड़ा ही खाया था कि उन्होंने उसके बर्गर पर सफेद रंग के कीड़े रेंगते नज़र आए। बच्चे के हाथ से जब उन्होंने उस बर्गर को लेकर चेक किया तब उन्हें दिखा कि वो वो कीड़े थे जो सड़ चुकी चीजों में पड़ जाते हैं। महिला ने इसके बाद इसकी शिकायत रेस्त्रां के अधिकारी से की।
Worm Inside Burger
महिला का कहना है कि इस मशहूर रेस्त्रां के अधिकारी उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं इसलिए वो इस मामले को कोर्ट तक लेकर जायेंगीं। महिला का कहना है कि उन्होंने उस बर्गर को फ्रीज कर लिया है और रसीद भी संभालकर रखी है। महिला की मांग है कि रेस्त्रां अपना पूरा का पूरा स्टॉक फेंक दे ताकि किसी और बच्चे को इतनी गंदी चीज न खानी पड़े।’
Worm Inside Burger
मामले के सामने आने के बाद रेस्त्रां के अधिकारी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि कंपनी को अपने खाने की गुणवत्ता पर पूरा भरोसा है। हमारे यहां ऐसी घटना संभावना न के बराबर है। हमें अपने फू़ड सेफ्टी के मानकों पर पूरा भरोसा है।’
महिला द्वारा इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद कई अन्य लोगों ने भी खुद के साथ घटी ऐसी ही घटना के बारे में बताया, और तस्वीरें भी पोस्ट की।

Home / world / Miscellenous World / भूख मिटाने बर्गर खाने पहुंचे थे, लेकिन बर्गर में नज़र आया कुछ ऐसा जिसे देख भूख खौफ में बदल गई!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो