एयरटेल ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि एयरटेल थैंक्स के प्लेटिनम ग्राहकों को इसके तहत 6,000 रुपये तक का कोर्स कराया जाएगा। इतना ही नहीं एयरटेल यूजर एक साल तक शॉ एकेडमी के प्रैक्टिकल क्लासेज, म्यूजिक, फोटोग्राफी , भाषा, फिटनेस, फाईनेंशल टेंडिंग, डिजिटल मार्केटिंग , न्यूट्रिशन, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट और वेब डिजाइनिंग जैसे कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इसके तहत सवाल भी कर सकते हैं।