19 जुलाई Oppo K3 भारत में होगा लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद
नई दिल्ली:OPPO K3 को भारत में 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन चीन में पहले ही पेश किया जा चुका है। स्मार्टफोन के टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अगर रिपोर्ट की माने तो कंपनी इसे 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।
Price
चीन में फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,599 (लगभग 16,100 रुपये), 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मॉडल की कीमत RMB 1,899 (लगभग 19,130 रुपये) और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,299 (लगभग 23,160 रुपये) है।
इस स्मार्टफोन में 6.5-inch डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट Android 9 Pie पर काम करता है और इसमें Snapdragon 710 SoC का इस्तेमाल किया गया है।
Camera
फोटोग्राफी के लिए Oppo K3 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा f/1.7 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकंड्री सेंसर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
फोन में WiFi, Bluetooth, GPS, 4G LTE and USB Type-C port दिया गया है। ग्राहक फोन को black, nebula purple और white कलर में खरीद सकते हैं। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3,765mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।