2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी हुए मोबाइल बरामद करने में देश में अव्वल बना कर्नाटक, सीइआइआर पोर्टल से 1.55 लाख से अधिक मोबाइल बरामद

चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में कर्नाटक ने देश के बड़े राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीइआइआर) पोर्टल के प्रभावी उपयोग से राज्य पुलिस ने अब तक 1,55,940 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह 47.48 प्रतिशत की रिकवरी दर है, जो सबसे अधिक मोबाइल चोरी के मामलों वाले पांच राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
मोबाइल फोन

मोबाइल फोन

दिल्ली में सबसे अधिक मोबाइल चोरी के मामले दर्ज
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में अब तक 5,72,972 मोबाइल चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ट्रैक कर बड़ी संख्या में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए हैं। दिल्ली में सबसे अधिक 10,24,244 मोबाइल चोरी के मामले दर्ज हुए, लेकिन वहां केवल 45,931 मोबाइल ही बरामद हो सके और रिकवरी दर महज 7.09 प्रतिशत रही। वहीं महाराष्ट्र में 6,89,044 मामलों में 1,59,068 मोबाइल बरामद किए गए।

उपलब्धि का श्रेय डिजिटल ट्रैकिंग तकनीक
तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की रिकवरी दर क्रमश: 44.16 प्रतिशत और 45.77 प्रतिशत दर्ज की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कर्नाटक की इस उपलब्धि का श्रेय डिजिटल ट्रैकिंग तकनीक, सीइआइआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग और स्थानीय पुलिस थानों की समन्वित कार्रवाई को जाता है।

जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता
विशेषज्ञों का कहना है कि केवल चोरी के बाद मोबाइल बरामद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी, गश्त और जनजागरूकता बढ़ाने की भी आवश्यकता है।

फैक्ट बॉक्स
कर्नाटक में मोबाइल चोरी के मामले-5,72,972
बरामद मोबाइल-1,55,940
रिकवरी दर-47.48 फीसदी (देश में सबसे अधिक)
बरामदगी का आधार- सीइआइआर पोर्टल एवं आइएमइआइ ट्रेकिंग