नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि प्रतिदिन रात 11.30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक WhatsApp बंद रहेगा। इतना ही नहीं आगे लिखा गया है कि अगर आप इस मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करते हैं तो आपका व्हाट्सऐप अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और फिर से एक्टिवेट करने के लिए पैसे चुकाने होंगे।