2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WhatsApp पर स्टोरेज स्पेस और डेटा आसानी से करें सेव, जानिए कैसे

WhatsApp Trick: वाॅट्सऐप की वजह से कई बार फोन का स्टोरेज स्पेस और डेटा कम हो जाता है। पर हम आसानी से फोन के स्टोरेज स्पेस और डेटा को सेव कर सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 31 Oct 2024, 10:53 AM IST

WhatsApp

WhatsApp

वाॅट्सऐप (WhatsApp) दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में वाॅट्सऐप के करोड़ों यूज़र्स हैं। ऐसे में अपने यूज़र्स को अच्छी सर्विस और फीचर्स देना वाॅट्सऐप के लिए काफी ज़रूरी है और वॉट्सऐप ऐसा करता भी है। वॉट्सऐप के ज़रिए न सिर्फ चैटिंग की जा सकती है, बल्कि किसी भी काॅन्टैक्ट को मल्टीमीडिया फाइल्स भी भेजी और प्राप्त की जा सकती हैं। हालांकि ज़्यादा मल्टीमीडिया फाइल्स प्राप्त करने से फोन का स्टोरेज स्पेस और डेटा कम हो जाता है। इससे फोन की परफॉर्मेंस, स्पीड और दूसरे ऐप्स पर भी असर पड़ता है। हालांकि फोन के स्टोरेज स्पेस और डेटा को आसानी से सेव भी किया जा सकता है।

कैसे करें वाॅट्सऐप पर स्टोरेज स्पेस और डेटा सेव?

वाॅट्सऐप पर स्टोरेज स्पेस और डेटा को सेव करने के दो आसान तरीकें होते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

1. ऑटो-डाउनलोड को करें ऑफ

वाॅट्सऐप पर ऑटो-डाउनलोड को ऑफ करने का फीचर होता है। सामान्य तौर पर वाॅट्सऐप पर रिसीव होने वाली मल्टीमीडिया फाइल्स अपने आप फोन के स्पेस में डाउनलोड हो जाती है, लेकिन इस सेटिंग के ज़रिए मल्टीमीडिया फाइल्स अपने आप फोन में डाउनलोड नहीं होती। इससे फोन का स्टोरेज स्पेस और डेटा सेव होता है।

2. मीडिया विज़िबिलिटी को करें ऑफ

वाॅट्सऐप पर मीडिया विज़िबिलिटी को ऑफ करने का फीचर भी होता है। इस फीचर के इस्तेमाल से फोन की गैलरी में वॉट्सऐप से डाउनलोड हुई मीडिया फाइल्स हट जाती हैं। इससे भी फोन का स्टोरेज स्पेस और डेटा सेव होता है।
वाॅट्सऐप पर यूज़र्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए मीडिया विज़िबिलिटी को ऑफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- WhatsApp लाया नया फीचर, अब कॉलिंग होगी और बेहतरीन