5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5,999 रुपये की कीमत में Redmi 7A भारत में लॉन्च, 11 जुलाई को पहली सेल

Redmi 7A भारत में लॉन्च हैंडसेट की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये पावर के लिए 4,000 Mah की बैटरी मौजूद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 4 Jul 2019, 1:09 PM IST

redmi 7a

5,999 रुपये की कीमत में Redmi 7A भारत में लॉन्च, 11 जुलाई को पहली सेल

नई दिल्ली:शाओमी ( Xiaomi ) अपने नए Smartphone Redmi 7A को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। चीन में ये फोन पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। Redmi 7A को भारत में दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इस हैंडसेट के पहले सेल का आयोजन 11 जुलाई को किया गया है। ग्राहक फोन को Flipkart और Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। बता दें कि जुलाई में इस फोन को 200 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा।

कीमत

स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो रेडमी 7ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन 200 रुपये की छूट के बाद 5,799 रुपये में हैंडसेट खरीद सकते हैं। वहीं 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है।

यह भी पढ़ें- चंद मिनटों में LG W10 और W30 हुआ आउट ऑफ स्टॉक, 10 जुलाई को दूसरी सेल

स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jio ने 'डिजिटल उड़ान’ अभियान किया लॉन्च, देशभर के यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे बेदतरीन फीचर्स दिए गए हैं।